top of page

असुरक्षित और बेबस हैं झारखंड की महिलाएं - श्रीनिवासन

  • लेखक की तस्वीर: Upendra Gupta
    Upendra Gupta
  • 19 अक्टू॰ 2024
  • 2 मिनट पठन


रांची (RANCHI ):  भाजपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वनाथी श्रीनिवासन ने  कहा है कि राज्य की हेमंत सरकार में महिलाएं असुरक्षित ,बेबस और खतरें में है. इस  सरकार में महिलाओं के साथ दुष्कर्म ,दुराचार, अपराध आम बात हो गई है, ठगबंधन की निठल्ली सरकार ने आधी आबादी को इन पाँच सालों में सिर्फ ठगने का कार्य किया है. हेमंत सरकार में रोटी, माटी और बेटी असुरक्षित है. भाजपा प्रदेश कार्यालय में झारखंड प्रदेश महिला मोर्चा कार्यसमिति बैठक में बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष वनाथी श्रीनिवासन बोल रही थी. इस कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष आरती सिंह,विशिष्ट अतिथि झारखंड चुनाव प्रभारी लाजवंती झा, डॉ पदमा राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य सह चुनाव प्रभारी , डॉ पूजा वदानी सह चुनाव प्रभारी उपस्थित रही.

 

 

झारखंड में सशक्त है महिला मोर्चा

उन्होंने कहा कि झारखंड में हमारी महिला मोर्चा बहुत ही सशक्त है ,झारखंड की  झूठ और ठगबन्धन की सरकार के झारखंड को बर्बाद करने के भ्र्ष्ट इरादों को जन जन तक पहुँचाने का काम करेंगी. राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि कई महिलाओं ने उनके समक्ष पार्टी में शामिल हुई. महिलाएं राजनीति में रुचि ले रही हैं अच्छा संकेत है, ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को आगे आना है और जनहित में भाजपा की सरकार लाने की काम करनी है.

 

महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती सिंह ने कार्यक्रम की ब्यौरा प्रस्तुत किया एवं आगामी कार्यक्रम के लिए मार्गदर्शन किया. उन्होंने कहा कि सभी बहनों को मिलकर संगठन द्वारा दिये गए कार्यक्रम को करनी है, मिलकर काम करने से हम जरूर सफल होंगे ये विश्वास है. हमारी सभी बहनें घर घर जाकर राज्य सरकार की विफलताओं को बताएगी साथ ही केंद्र सरकार द्वारा चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं से जनता को अवगत कराएंगी.

 इस कार्यक्रम में महामंत्री सीमा सिंह, रेनू तिर्की, ने कार्यक्रम का संचालन किया और धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष बबिता झा ने किया. सभी बहनों ने मिलकर ये संकल्प लिया कि झारखंड में भाजपा सरकार बनाना है. इस कार्यक्रम में उपाध्यक्ष ,रूपा सिंह, विनीता कुमारी, सम्पा साह, मंत्री अर्चना सिंह, नीलम चौधरी, रमा सिन्हा, सुचिता सिंह, निशा कुमारी, लवली गुप्ता, मीडिया प्रभारी कुमुद झा, कार्यालय मंत्री बबिता वर्मा, कवलजीत कौर, ,शीतल वर्मा, हंसा श्रीवास्तव, रंजीता सिंह ,सभी आमंत्रित सदस्य, कार्यसमिति एवं सभी जिला अध्यक्ष महामंत्री ,सोशल मीडिया एवं आईटी सेल की बहने उपस्थित रही.




 युवराज पैलेस में महिला बुद्धिजीवियों के साथ बैठक

 

 राष्ट्रीय अध्यक्ष वनाथी श्रीनिवासन ने युवराज पैलेस में बुद्धिजीवी महिलाओं के साथ बैठक में भी शामिल हुई. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में महिलाओं को सशक्त एवं समृद्ध बनाने के लिए महत्वपूर्ण कार्य किये गए हैं.  मोदी जी के सशक्तिकरण को दर्शाता ये प्रबुद्ध महिलाओं का कारवां है.

टिप्पणियां


bottom of page