top of page

चक्रधरपुर में ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार, बाइक व मोबाइल जब्त

  • लेखक की तस्वीर: Rahul
    Rahul
  • 1 घंटे पहले
  • 1 मिनट पठन

चक्रधरपुर: चक्रधरपुर पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि चक्रधरपुर थाना क्षेत्र के असलम चौक के आसपास एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर वरीय अधिकारियों के निर्देश पर छापेमारी दल का गठन किया गया।


मंगलवार रात करीब 10:55 बजे पुलिस टीम असलम चौक पहुंची, जहां मोटरसाइकिल संख्या JH05CP-6025 पर सवार एक युवक संदिग्ध अवस्था में खड़ा मिला। पुलिस वाहन को देखते ही वह भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन सशस्त्र बल की मदद से उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया और थाना लाया गया।



पूछताछ में युवक ने अपना नाम एहतेशाम वकार (28 वर्ष), पिता अफताब आलम, निवासी पापड़हाता, वार्ड संख्या-10, थाना चक्रधरपुर बताया। पूछताछ के दौरान उसने ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री में संलिप्तता स्वीकार की। पुलिस के अनुसार कड़ी पूछताछ में उसने अपने कुछ सहयोगियों के नाम भी बताए हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।

तलाशी के दौरान आरोपी के पास से तीन पुड़िया ब्राउन शुगर (कुल वजन 1.46 ग्राम, पुड़िया सहित), एक ओप्पो मोबाइल फोन तथा एक पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की गई। मामले में चक्रधरपुर थाना कांड संख्या 69/2026 दर्ज करते हुए आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 17(ए) एवं 21(ए) के तहत कार्रवाई की गई है।



छापेमारी अभियान में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सह सहायक पुलिस अधीक्षक, थाना प्रभारी अवधेश कुमार समेत चक्रधरपुर थाना के कई पुलिस अधिकारी और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। पुलिस मामले से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

टिप्पणियां


bottom of page