स्टील एक्सप्रेस में 142 अवैध पानी की बोतलें जब्त, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
- Rahul
- 8 घंटे पहले
- 1 मिनट पठन

राउरकेला: खड़गपुर रेल मंडल में अनधिकृत वेंडिंग के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान 12813 हावड़ा–टाटानगर स्टील एक्सप्रेस से 142 अनधिकृत पैकेज्ड पेयजल की बोतलें जब्त की गईं। इससे पहले 12860 गीतांजलि एक्सप्रेस से भी 80 कार्टन अवैध पानी जब्त होने के बाद मंडल ने जीरो टॉलरेंस नीति अपनाने की बात कही थी।
हालिया कार्रवाई के बाद सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि इतनी बड़ी मात्रा में अनधिकृत पैकेज्ड पानी रेलवे स्टेशन परिसर के अंदर पहुंचा कैसे और ट्रेन में लोड कैसे किया गया। टाटानगर और हावड़ा जैसे प्रमुख स्टेशनों पर आरपीएफ, जीआरपी और रेलवे अधिकारियों की मौजूदगी के बावजूद यदि ऐसा संभव हुआ, तो निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठना स्वाभाविक है।
यात्रियों का कहना है कि केवल अवैध पानी जब्त कर लेना ही पर्याप्त नहीं है। रेलवे को यह भी स्पष्ट करना चाहिए कि सुरक्षा व्यवस्था में चूक कहां हुई और इतनी बड़ी मात्रा में अनधिकृत सामान ट्रेन तक कैसे पहुंचा। लोगों ने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाई जा सके





टिप्पणियां