BIG BREAKING …… आजसू ने 7 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की, सुदेश महतो सिल्ली से लड़ेंगे चुनाव
20 अक्टू॰ 2024
1 मिनट पठन
TVT NEWS DESK

रांची (RANCHI): झारखंड विधानसभा आम चुनाव 2024 के लिए आजसू ने अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है. पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो की अध्यक्षता में रविवार, 20 अक्टूबर, 2024 को संसदीय बोर्ड की बैठक में निर्णय लिया गया.
सिल्ली से सुदेश कुमार महतो, रामगढ़ से सुनीता चौधरी, लोहरदगा से नीरू शांति भगत, गोमिया से लम्बोदर महतो, जुगसलाई से रामचंद्र सहिस, माण्डू से निर्मल महतो, ईचागढ़ से हरेलाल महतो, पाकुड़ से अज़हर इस्लाम आजसू के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे.





टिप्पणियां