BIG BREAKING : मेनका सरदार ने वापस लिया इस्तीफा, अब मीरा मुंडा के पक्ष में करेगी प्रचार
21 अक्टू॰ 2024
1 मिनट पठन

TVT NEWS DESK
रांची (RANCHI) : कोल्हान के पोटका सीट से टिकट नहीं मिलने से नाराज भाजपा के पूर्व विधायक मेनका सरदार ने अपना इस्तीफा आज वापस ले लिया. उन्हें मनाने के लिए प्रदेश महामंत्री और सांसद आदित्य साहू स्वयं मेनका सरदार के घर पहुंचे, आदित्य साहू ने केंद्रीय मंत्री सह झारखंड प्रभारी शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी का संदेश सुनाया, जिसके बाद मेनका सरदार भाजपा के वरीय नेताओं की बात मान कर अपना इस्तीफा वापस ले लिया. इसके पहले भाजपा प्रत्याशी मीरा मुंडा भी मेनका सरदार से मिलने उनके आवास पर पहुंची थी. इस्तीफा स्वीकार करने के बाद मेनका सरदार ने मीरा मुंडा के पक्ष में प्रचार करते हुए जीत सुनिश्चित कराने का पूरा भरोसा दिया.





टिप्पणियां