top of page

सीएम हेमंत सोरेन कोर्ट में हुए पेश, 12 दिसंबर को फिर होगी सुनवाई, क्या सीएम होंगे पेश, जानिए खबर में  

  • लेखक की तस्वीर: Upendra Gupta
    Upendra Gupta
  • 6 दिस॰ 2025
  • 1 मिनट पठन

न्यूज डेस्क

रांची ( RANCHI) : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शनिवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) से मिले समन के अवमानना मामले में रांची की MP-MLA कोर्ट में पेश हुए. ईडी ने कोर्ट में आरोप लगाया था कि सीएम सोरेन कथित जमीन घोटाले के सिलसिले में पहले जारी किए गए नोटिस के मामले में पूछताछ के लिए पेश नहीं हुए थे. जिसके बाद में कोर्ट ने उन्हें 28 नवबंर को कोर्ट में सशरीर पेश होने का निर्देश दिया, लेकिन उस दिन भी सीएम पेश नहीं हुए थे.

जानकारी के अनुसार, सीएम सोरेन ने कोर्ट में 7,000 रुपए के दो बेल बॉन्ड भी भरे. अब इस मामले में अगली सुनवाई 12 दिसंबर को होगी. सीएम सोरेन के वकील प्रदीप चंद्र ने इस मामले को लेकर कहा, 'झारखंड हाई कोर्ट के निर्देश पर मुख्यमंत्री आज MP-MLA कोर्ट में पेश हुए. अब सीएम को व्यक्तिगत रूप से पेश होने की जरूरत नहीं है.' उन्होंने कहा कि 12 दिसंबर को अगली सुनवाई के दौरान सीएम की जगह उनके वकील उनका पक्ष अदालत में रखेंगे.

टिप्पणियां


bottom of page