top of page

स्टेशन आने वाले यात्रियों की बढ़ी परेशानी, शौचालय बंद होने से प्लेटफार्म-1 तक जाने को मजबूर लोग

  • लेखक की तस्वीर: Rahul
    Rahul
  • 5 घंटे पहले
  • 1 मिनट पठन

राउरकेला: राउरकेला रेलवे स्टेशन के द्वितीय प्रवेश पथ के पास मौजूद शौचालय पिछले कई महीनों से बंद पड़ा हुआ है। इसके कारण इस रास्ते से स्टेशन आने-जाने वाले रेल यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।


मिली जानकारी के अनुसार द्वितीय प्रवेश पथ के पास टिकट केंद्र के नजदीक बने इस शौचालय का उपयोग यात्री पहले करते थे। लेकिन लंबे समय से बंद रहने के कारण अब यात्रियों को शौच के लिए सीढ़ी चढ़कर प्लेटफार्म संख्या-1 की ओर जाना पड़ रहा है। खासकर बुजुर्ग, महिला और दिव्यांग यात्रियों को इससे अधिक परेशानी हो रही है।



बताया जा रहा है कि बंद पड़ा यह शौचालय पूरी तरह जर्जर स्थिति में पहुंच चुका है। यात्रियों का आरोप है कि रेलवे प्रशासन द्वारा इसकी मरम्मत कराने के बजाय इसे छिपाने के लिए शौचालय में ताला लगा दिया गया है। जबकि द्वितीय प्रवेश पथ पर यात्रियों की सुविधा के लिए दूसरा कोई शौचालय उपलब्ध नहीं है।


शौचालय बंद होने के कारण यात्रियों की परेशानी को देखते हुए एक रेल यात्री ने आज रेलवे प्रशासन को ट्वीट कर इसकी शिकायत की है और जल्द से जल्द समस्या का समाधान करने की मांग की है।


रेल यात्रियों का कहना है कि एक बड़े रेलवे स्टेशन पर मूलभूत सुविधा से जुड़ी ऐसी समस्या लंबे समय तक बने रहना चिंता का विषय है। अब देखना होगा कि रेलवे प्रशासन इस शिकायत पर कब तक कार्रवाई करता है।

टिप्पणियां


bottom of page