top of page

वंदे भारत भी नहीं रही समय की पाबंद! एक ही दिन में दूसरी बार री-शेड्यूल, यात्रियों में बढ़ी नाराजगी

  • लेखक की तस्वीर: Rahul
    Rahul
  • 4 घंटे पहले
  • 1 मिनट पठन

राउरकेला/चक्रधरपुर: दक्षिण पूर्व रेलवे की प्रीमियम और हाई-स्पीड ट्रेनों में गिनी जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस भी अब देरी की मार झेल रही है। शनिवार 20 जून 2026 को राउरकेला से पुरी जाने वाली 20835 राउरकेला–पुरी वंदे भारत एक्सप्रेस को एक बार फिर री-शेड्यूल कर दिया गया, जिससे यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है।



रेलवे द्वारा जारी ताजा सूचना के अनुसार, ट्रेन संख्या 20835 (ROU–PURI Vande Bharat Express) को पहले शाम 18:30 बजे रवाना करने का निर्णय लिया गया था, जबकि इसका निर्धारित प्रस्थान समय 14:00 बजे है। लेकिन बाद में इसे पुनः री-शेड्यूल करते हुए 20:15 बजे राउरकेला से रवाना करने की घोषणा की गई। यानी ट्रेन अपने निर्धारित समय से 6 घंटे 15 मिनट की देरी से चलेगी।


वंदे भारत जैसी प्रीमियम ट्रेन का लगातार दूसरी बार री-शेड्यूल होना रेलवे की समयबद्धता पर सवाल खड़े कर रहा है। यात्रियों का कहना है कि जिस ट्रेन को तेज, आधुनिक और समय की पाबंद सेवा के रूप में प्रचारित किया जाता है, उसके बार-बार विलंबित होने से लोगों का भरोसा प्रभावित हो रहा है।


रेलवे सूत्रों के अनुसार तकनीकी अथवा परिचालन कारणों से ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया जा रहा है, हालांकि देरी के सटीक कारणों को लेकर आधिकारिक तौर पर विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है।

टिप्पणियां


bottom of page