आदित्यपुर स्टेशन पर बढ़ेंगी सुविधाएं, कोचिंग रेक के लिए बनेगी अतिरिक्त लाइन
4 सित॰
1 मिनट पठन

आदित्यपुर: दक्षिण पूर्व रेलवे ने आदित्यपुर स्टेशन को विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। स्टेशन पर कोचिंग रेक के ठहराव के लिए अतिरिक्त रेल लाइनें बिछाई जाएंगी। इसके लिए रेलवे की ओर से 9.33 करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया गया है।
अतिरिक्त लाइनें बनने से ट्रेनों के कोचिंग रेक को आदित्यपुर में ही रखने की सुविधा मिलेगी। इससे टाटानगर स्टेशन पर परिचालन और रेक प्रबंधन का दबाव कम होने की उम्मीद है। साथ ही, भविष्य में आदित्यपुर स्टेशन से नई ट्रेनों के परिचालन की संभावना भी बढ़ेगी।
वर्तमान में आदित्यपुर स्टेशन से स्वर्णरेखा और इंटरसिटी समेत आठ ट्रेनों का परिचालन हो रहा है। नई आधारभूत संरचना तैयार होने के बाद यात्रियों को बेहतर रेल सुविधा मिलने के साथ क्षेत्र की कनेक्टिविटी भी मजबूत होने की उम्मीद है।





टिप्पणियां