top of page

बंडामुंडा रेलवे यार्ड में फिर पहुंचा हाथियों का झुंड, ट्रैक पर गिरे के बच्चे को हाथियों ने बचाया

  • लेखक की तस्वीर: Rahul
    Rahul
  • 20 जून
  • 1 मिनट पठन

राउरकेला: ओड़िशा के सुंदरगढ़ जिले के बंडामुंडा रेलवे यार्ड में एक बार फिर जंगली हाथियों की मौजूदगी से रेलवे प्रशासन और स्थानीय लोगों में सतर्कता बढ़ गई है। शुक्रवार देर रात 13 जंगली हाथियों का झुंड बिसरा प्रखंड के जोबाघाट स्थित कोयल नदी पार कर बारटोली होते हुए बंडामुंडा रेलवे यार्ड में प्रवेश कर गया।



जानकारी के अनुसार हाथियों का झुंड डाउन लाइन पार करने के बाद आर केबिन के पास रेलवे ट्रैक की ओर बढ़ रहा था। इसी दौरान एक हाथी का बच्चा अचानक गड्ढे में गिर गया और काफी देर तक बाहर नहीं निकल सका। हठी के बच्चे को मुश्किल में देख हाथियों के झुंड ने भी वहीं डेरा जमा लिया। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन सक्रिय हो गया और सुरक्षा के मद्देनजर बंडामुंडा बिसरा रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन रात करीब ढाई बजे से सवा तीन बजे तक पूरी तरह रोक दिया गया। इसके बाद हाथियों के झुंड में शामिल दो बड़े हाथियों ने काफी मशक्कत कर शावक को गड्ढे से बाहर निकाला।



शावक के सुरक्षित बाहर आने के बाद पूरा झुंड रेल यार्ड से निकलकर डुंबरमुंडा गांव के पास पहाड़ी क्षेत्र की ओर बढ़ गया और फिर चिरुबेड़ा जंगल की तरफ चला गया। घटना के बाद रेलवे और वन विभाग हाथियों की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं। वहीँ रेल पटरी से हाथियों के निकल जाने के बाद रेलखंड में रोकी गयी रेल परिचालन को फिर से भाल किया गया. बहरहाल क्षेत्र में हाथियों के लगातार आवागमन को देखते हुए लोगों और रेल कर्मचारियों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

टिप्पणियां


bottom of page