जमहीरा-बारोबी के बीच रेल पटरी पर भूस्खलन, ट्रेन परिचालन अस्थायी रूप से बंद
4 सित॰
1 मिनट पठन

असम: असम राज्य के जमहीरा और बारोबी रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक पर भूस्खलन होने के कारण इस रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। इसके चलते इस मार्ग से गुजरने वाली ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ है।
जानकारी के अनुसार, कल से ही इस रेलखंड पर ट्रेन सेवाएं प्रभावित हैं। फिलहाल रेलवे की ओर से परिचालन बहाल करने को लेकर कोई नया अपडेट सामने नहीं आया है।

रेल यात्रियों से अपील की गई है कि यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन का ताजा स्टेटस जरूर जांच लें, ताकि किसी तरह की परेशानी से बचा जा सके।
रेलखंड पर स्थिति सामान्य होने और परिचालन से जुड़ी नई जानकारी मिलने पर यात्रियों को अपडेट किया जाएगा।





टिप्पणियां