top of page

BREAKING : चंद्रपुरा-मुरी के बीच रद्द कई ट्रेनें अब अपने निर्धारित समय व मार्ग से चलेगी  

2 दिस. 2024

1 min read

0

39

0



 

TVT NEWS DESK

रांची ( RANCHI) : दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल के अंतर्गत नॉन इंटरलॉकिंग कार्य की वजह से रांची रेल मंडल से परिचालित कई ट्रेनों के मार्ग में /प्रस्थान समय में परिवर्तन किया गया था, लेकिन अब ये ट्रेनें सामान्य रूप से परिचालित होंगीं.

 

1.   ट्रेन संख्या 12019 हावड़ा – रांची शताब्दी एक्सप्रेस, यात्रा प्रारंभ दिनांक 04/12/2024 एवं 05/12/2024 को अपने निर्धारित मार्ग चंद्रपुरा – बोकारो स्टील सिटी – कोटशीला – मूरी होकर चलेगी.

 

2.   ट्रेन संख्या 12365 पटना – रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस, यात्रा प्रारंभ दिनांक 04/12/2024 एवं 05/12/2024 को अपने निर्धारित मार्ग चंद्रपुरा – बोकारो स्टील सिटी – कोटशीला – मूरी होकर चलेगी.

 

3.    ट्रेन संख्या 20898/20897 रांची – हावड़ा – रांची वंदे भारत एक्सप्रेस, यात्रा प्रारंभ दिनांक 04/12/2024 एवं 05/12/2024 को अपने निर्धारित मार्ग मूरी – कोटशीला – पुरुलिया – चांडिल होकर चलेगी.

 

4.   ट्रेन संख्या 22823 भुवनेश्वर – नई दिल्ली तेजस राजधानी एक्सप्रेस यात्रा प्रारंभ दिनांक 05/12/2024 को अपने निर्धारित प्रस्थान समय पर भुवनेश्वर से प्रस्थान करेगी.

 

5.   ट्रेन संख्या 02831 धनबाद – भुवनेश्वर स्पेशल यात्रा प्रारंभ दिनांक 05/12/2024 को अपने निर्धारित प्रस्थान समय पर धनबाद से प्रस्थान करेगी.

2 दिस. 2024

1 min read

0

39

0

संबंधित पोस्ट

टिप्पणियां

अपने विचार साझा करेंटिप्पणी करने वाले पहले व्यक्ति बनें।
bottom of page