top of page

धनबाद मंडल में मेगा टिकट चेकिंग अभियान, 713 बिना टिकट यात्री पकड़े गए

लेखक की तस्वीर: Rahul
Rahul
4 सित॰
1 मिनट पठन

धनबाद: धनबाद रेल मंडल की ओर से चलाए गए सघन मेगा टिकट चेकिंग अभियान में बिना वैध टिकट यात्रा करने वाले 713 यात्रियों को पकड़ा गया। रेलवे ने इन यात्रियों से कुल 6 लाख 16 हजार 95 रुपये का जुर्माना वसूला।


अभियान के दौरान रेलवे कर्मचारियों और अधिकारियों ने विभिन्न ट्रेनों एवं स्टेशनों पर टिकटों की जांच की। बिना टिकट या अनियमित टिकट के साथ यात्रा करते पाए गए यात्रियों पर नियमानुसार कार्रवाई की गई।


रेलवे प्रशासन ने पकड़े गए सभी यात्रियों को भविष्य में वैध टिकट के साथ ही यात्रा करने की हिदायत दी। अधिकारियों ने कहा कि यात्रियों की सुविधा और सुरक्षित यात्रा के लिए रेलवे लगातार टिकट जांच अभियान चला रहा है। बिना टिकट यात्रा करने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

टिप्पणियां


bottom of page