top of page

15 नवंबर को स्थापना दिवस पर भाजपा का खूंटी में जनसभा, पूरे राज्य में श्रद्धांजलि,रैली,सम्मेलन जैसे कई कार्यक्रम का आयोजन

12 नव. 2025

3 मिनट का लेख

0

8

0

 

न्यूज डेस्क

रांची ( RANCHI) :  भारतीय जनता पार्टी,जनजाति समाज के सर्वांगीण विकास करने के साथ उनके सम्मान ,गौरव को बढ़ाने केलिए संकल्पित और समर्पित है. राष्ट्रीय जनजाति गौरव दिवस को भाजपा प्रदेश भर में उत्सव के रूप में मनाएगी. जिसमें कई कार्यक्रम होंगे.14 और 15 नवंबर को पूरे प्रदेश में भगवान बिरसा मुंडा और जनजाति समाज के शहीद,महापुरुषों की प्रतिमाओं की सफाई की जाएगी, और दीप जलाकर दीपोत्सव मनाया जाएगा. सभी जिलों में  शोभा यात्राएं,जनजातीय स्वाभिमान सम्मेलन होंगे. जिलों में संगोष्ठी होगी. 15 नवंबर को खूंटी में जनजाति रैली होगी जिसमें  बड़ी संख्या में जनजाति समाज के लोग शामिल होंगे. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने आज प्रेसवार्ता के दौरान ये बातें कही.

श्री मरांडी ने कहा बार बार भाजपा संगठन और भाजपा सरकारों ने इस भाव को धरातल पर उतारा है. झारखंड इस दृष्टि से अग्रणी है. आज विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री ने  भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती वर्षगांठ  को राष्ट्रीय जनजाति गौरव दिवस घोषित किया. यह बताता है कि झारखंड का जनजाति समाज,यहां की भाषा संस्कृति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के दिल में बसता है. यह जनजाति गौरव दिवस केवल जनजाति समाज का ही सम्मान नहीं बल्कि झारखंड के साढ़े तीन करोड़ जनता का सम्मान है.

 

इसके पूर्व भी भाजपा की सरकार ने ही श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के नेतृत्व में अलग झारखंड राज्य का सपना साकार किया. अलग राज्य गठन की तिथि भी भगवान बिरसा मुंडा की जयंती 15 नवंबर को ही निर्धारित किया गया. इससे स्पष्ट है कि भाजपा की सरकार झारखंड के अमर बलिदानी महापुरुषों ,योद्धाओं की सोच के अनुरूप झारखंड राज्य का विकास चाहती है. जल ,जंगल,जमीन की सुरक्षा,भाषा संस्कृति,परंपरा का सम्मान  चाहती है. अटल जी की सरकार ने ही केंद्र में अलग आदिवासी मंत्रालय बनाए.संथाली भाषा को भारतीय संविधान की 8वीं अनुसूची में शामिल किया.आज नरेंद्र मोदी जी की सरकार आदिवासी समाज के कल्याण केलिए अनेक योजनाएं चला रही.

 

गरीब कल्याण केलिए चलाई जा रही योजनाओं में आदिवासी समाज की बड़ी आबादी लाभान्वित हो रही है. प्रधानमंत्री आवास,आयुष्मान योजना, उज्जवला योजना, गरीब कल्याण अन्न योजना का लाभ मिल रहा है.इसके अलावा जनजाति गांवों और समाज की उन्नति केलिए मोदी सरकार ने 24 हजार करोड़ पीएम जन मन योजना प्रारंभ की है. आज इस योजना का बजट बढ़ाकर 1लाख 24 हजार करोड़ कर दिया गया है.

 

भाजपा नेता ने कहा कि आदिवासी बच्चों की पढ़ाई केलिए एकलव्य आवासीय विद्यालय योजना का विस्तार किया है. 2014 से पूर्व 123 एकलव्य विद्यालय थे जो आज बढ़ाकर 715 कर दिए गए जिनमें 426 में पढ़ाई लिखाई चल रही है. यह विद्यालय नवोदय विद्यालय के तर्ज पर है जिसका बजट 2014 के बाद 278 करोड़ रुपए से बढ़ाकर 6390 करोड़ रुपए कर दिए गए हैं. आज एकलव्य विद्यालय ने एक लाख बत्तीस हजार बच्चे पढ़ रहे हैं.

 

मोदी सरकार में झारखंड सहित पूरे देश के अनेक प्रतिभावान व्यक्तित्व को चुन चुन कर पद्म सम्मान से सम्मानित किया. झारखंड से भी कई लोग पद्मश्री सम्मान से सम्मानित हुए.

 

भगवान बिरसा मुंडा ने जहां अंतिम सांस ली उस परिसर और कक्ष को भव्य संग्रहालय के रूप में मोदी सरकार ने विकसित किया है.अंडमान निकोबार द्वीप समूह में एक द्वीप का  झारखंड के अमर बलिदानी जनजाति सपूत शहीद अल्बर्ट के नाम पर द्वीप का नामकरण किया. आज झारखंड पूर्व में राज्यपाल रहीं द्रौपदी मुर्मू जी जिनका झारखंड से गहरा नाता है देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद महामहिम राष्ट्रपति पद को सुशोभित कर रही हैं.ये जनजाति समाज की पहली महिला राष्ट्रपति हैं. आज उड़ीसा और छत्तीसगढ़ राज्य में पार्टी ने आदिवासी समाज के नेता को मुख्यमंत्री बनाया है.

 

झारखंड की रघुवर दास सरकार ने तो पहाड़िया जनजाति बटालियन का गठन कर हजारों आदिवासी परिवारों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा. 

 

प्रेसवार्ता में कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक प्रदेश उपाध्यक्ष विकास प्रीतम, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सांसद समीर उरांव, प्रदेश जनजाति मोर्चा अध्यक्ष पूर्व विधायक शिवशंकर उरांव, सह मीडिया प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह उपस्थित थे.

12 नव. 2025

3 मिनट का लेख

0

8

0

संबंधित पोस्ट

टिप्पणियां

अपने विचार साझा करेंटिप्पणी करने वाले पहले व्यक्ति बनें।
bottom of page