top of page

अहमदाबाद, जयपुर, ऋषिकेश, हरिद्वार जैसे शहरों से जल्द जुड़ेगा रांची, रेल मंत्री ने रक्षा मंत्री को दिया भरोसा

जुल. 24

3 min read

0

27

ree

 

 

रांची डेस्क

रांची ( RANCHI) : रेल मंत्री अशविनी वैष्णव ने रांची के सांसद सह रक्षा राज्य मंत्री को राजधानी रांची से देश कुछ महत्वपूर्ण शहरों को रेलवे से जोड़ने का भरोसा दिया है. संजय सेठ ने केंद्रीय रेल मंत्री से झारखंड की राजधानी रांची से देश के विभिन्न हिस्सों के लिए सीधी ट्रेन सेवा और रांची के आसपास के स्टेशनों व सुदूरवर्ती क्षेत्र से पैसेंजर शटल ट्रेन के परिचालन का आग्रह भी किया. श्री सेठ ने रांची लोकसभा क्षेत्र में 4200 करोड रुपए से अधिक की रेल परियोजनाओं के लिए उनके प्रति आभार जताया. 


ree

आज भी कई शहरों से रेलवे से नहीं जुड़ा है राजधानी रांची

श्री सेठ ने रेल मंत्री को बताया कि रांची झारखंड की राजधानी है और यहां के रेलवे स्टेशन से रांची सहित आसपास के दर्जन भर से अधिक जिलों और दो-तीन राज्यों से जुड़े लोग ट्रेन पकड़ने के लिए आते हैं. यही से उनकी यात्रा शुरू होती है. आजादी के इतने वर्षों के बाद भी रांची देश के कई प्रमुख शहरों से नहीं जुड़ सका है, जिससे यहां के नागरिक अपनी यात्रा के दौरान काफी परेशानी उठाते हैं. विद्यार्थी, किसान, नौकरी पेशा से जुड़े लोग, व्यवसाय से जुड़े लोग, पर्यटक, विभिन्न बीमारियों का इलाज कराने वाले लोग रांची से दक्षिण भारत, गुजरात, राजस्थान, हरिद्वार, ऋषिकेश जैसे राज्यों और शहरों की यात्रा को जाते हैं परंतु रांची से सीधी ट्रेन सेवा नहीं होने के कारण उन्हें समस्या होती है. ऐसे क्षेत्र के लिए रांची से सीधी ट्रेन सेवा चालू हो तो यात्रियों को काफी लाभ होग.। उनका समय बच सकेगा. राजधानी रांची देश के कई शहरों से सीधा जुड़ सकेगी और रेलवे को राजस्व भी प्राप्त होगा. 

सिल्ली और मुरी के लिए शटल ट्रेन देने की मांग

श्री सेठ ने रांची से सिल्ली, मुरी, हजारीबाग के लिए पैसेंजर व शटल ट्रेन के परिचालन का भी आग्रह किया है. वही श्री सेठ ने रेल मंत्री को रांची लोकसभा क्षेत्र में पूर्ण हो चुके रेलवे ओवरब्रिज, रेलवे अंडरपास के लोकार्पण कर चालू करने का आग्रह भी किया और लंबित पड़ी विभिन्न परियोजनाओं की जानकारी देते हुए इसे तेज गति से पूर्ण करने हेतु निर्देशित करने का सुझाव दिया. अपनी मुलाकात के क्रम में संजय सेठ ने रेल मंत्री से रांची से पूरे झारखंड में रेल यात्री सुविधाओं के अब तक हुए विस्तार की जानकारी दी और भविष्य में भी यहां रेल क्षेत्र के विकास का विश्वास जताया. रक्षा राज्य मंत्री सह रांची के सांसद  संजय सेठ ने कहा कि रेल मंत्री ने उनकी सारी बातों को गंभीरता से सुना है और इस पर सकारात्मक पहल करने की बात भी कही है. 

रक्षा राज्य मंत्री के केंद्रीय रेल मंत्री से मांग

1. रांची-लोहरदगा रेल खंड में रेलवे लाइन पिलर संख्या 423/15 के समीप पुंदाग भागलपुर टोला में बड़ी आबादी निवास करती है. यहां पहुंच पथ नहीं होने के कारण स्थानीय लोगों को काफी समस्या का सामना करना पड़ता है. इसके निर्माण हेतु आवश्यक कार्यवाही की जाए.

2. रांची से पुरी की यात्रा पर्यटन और आध्यात्मिक दृष्टि से बहुत ही महत्वपूर्ण है. बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन पूरी और रांची के बीच होता है. इस रेल खंड पर स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन यात्रा को भी सुगम बनाएगा और रेलवे के राजस्व में भी वृद्धि होगी.

 3. विद्यार्थी, किसानों और नौकरी पेशा से जुड़े लोगों के आवागमन हेतु रांची से सिल्ली और मुरी के लिए शटल ट्रेन का परिचालन अति आवश्यक है. इस ट्रेन का दिनभर में 4 फेरा सुनिश्चित हो.

 4. रांची से मेसरा, सिल्ली, मुरी, बरकाकाना के रास्ते हजारीबाग तक एक पैसेंजर ट्रेन का परिचालन नागरिकों के हित में और रेलवे के हित में भी श्रेयस्कर होगा.

 5. रांची से ऋषिकेश और हरिद्वार के लिए लंबे समय से ट्रेन की मांग होती रही है. रांची से योग नगरी के लिए ट्रेन का परिचालन किया जाए.