top of page

चक्रधरपुर में तीन दिन बंद रहेगा लोको रेलवे अंडरपास, अंडरपास की होगी मरम्मत, यात्रियों को होगी असुविधा

  • लेखक की तस्वीर: Rahul
    Rahul
  • 19 जून
  • 1 मिनट पठन

चक्रधरपुर: चक्रधरपुर रेल मंडल के द्वारा चक्रधरपुर के लोको रेलवे अंडरपास (एलएचएस नम्बर 170A) में आवश्यक मरम्मत एवं अनुरक्षण कार्य कराए जाने के कारण इसे अस्थायी रूप से बंद रखने का निर्णय लिया गया है। रेलवे प्रशासन द्वारा जारी सूचना के अनुसार कि.मी. 311/13-15 स्थित यह अंडरपास 21 जून से 23 जून 2026 तक प्रतिदिन सुबह 8:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक यातायात के लिए बंद रहेगा।


रेलवे के वरिष्ठ अनुभाग अभियंता (कार्य) पश्चिम चक्रधरपुर रणजीत कुमार द्वारा जारी पत्र में बताया गया है कि अंडरपास की सुरक्षा एवं संरचनात्मक मजबूती बनाए रखने के उद्देश्य से यह कार्य कराया जा रहा है। मरम्मत कार्य पूर्ण होने के बाद अंडरपास को पुनः आम आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा।



रेलवे प्रशासन ने इस दौरान होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए लोगों से सहयोग की अपील की है। साथ ही चक्रधरपुर थाना और आरपीएफ को पत्र भेजकर मरम्मत अवधि के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने तथा यातायात के सुचारु संचालन के लिए आवश्यक सुरक्षा बलों की प्रतिनियुक्ति करने का अनुरोध किया गया है।


रेलवे ने आम नागरिकों और वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित अवधि के दौरान वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें तथा सुरक्षा नियमों का पालन करें।

टिप्पणियां


bottom of page