top of page

दो दिन पहले पति ससुराल से पत्नी व दो बच्चे को लेकर घर आया,फिर ऐसा क्या हुआ कि चारों को मिली लाश ?

  • लेखक की तस्वीर: Upendra Gupta
    Upendra Gupta
  • 23 नव॰ 2025
  • 1 मिनट पठन

संवाददाता

दुमका ( DUMKA) :  जिले के हंसडीहा थाना क्षेत्र के बरदेही गांव से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां पति-पत्नी और उसके दो बच्चे का शव बरामद किया गया है. घटना की जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुटी गई है.



यह घटना दुमका जिला मुख्यालय से लगभग 45 किलोमीटर दूर पर हुई है.पुलिस के मुताबिक, पत्नी और दोनों बच्चे का शव घर से बरामद किया गया है. जबकि पति के  शव घर से थोड़ी दूर एक खेत में मिला है. जिसके गले पर रस्सी के निशान मिले हैं. मृतकों की पहचान बीरेंद्र कुमार (32) पति, आरती कुमारी (27) पत्नी, विराज कुमार (02) पुत्र और रूही कुमारी (04) पुत्री के रूप में हुई है.दरअसल, हंसडीहा थाना क्षेत्र के बरदेही गांव का रहने वाले बीरेंद्र कुमार (उम्र 32 वर्ष) जो पेशे से मछली विक्रेता थे.


 वह बीते शुक्रवार को ही अपनी पत्नी आरती कुमारी को मायके से अपने घर लाए थे. इस बीच रविवार सुबह परिजनों ने देखा कि पत्नी और दो बच्चे मृत अवस्था में पड़े हैं. इस बीच जब लोगों ने बीरेंद्र कुमार की खोजबीन शुरू की तो उनका शव घर से थोड़ी दूर पर खेत में मिला, इसके बाद लोगों ने तुरंत हंसडीहा थाना को घटना की जानकारी दी, थाना प्रभारी ताराचंद ने घटनास्थल पर पहूंच कर जांच में जुट गई. इस मामले में दुमका के पुलिस अधीक्षक पीतांबर सिंह खेरवार ने बताया कि हमें भी शव मिलने की सूचना मिली है.

टिप्पणियां


bottom of page