top of page

कटिहार-कुरेठा और कटिहार-सोनैली नई डबल लाइन का स्पीड ट्रायल सफल, कमीशनिंग से पहले संरक्षा और तैयारियों का किया गया आकलन

  • लेखक की तस्वीर: Rahul
    Rahul
  • 19 जून
  • 1 मिनट पठन

टीवीटी न्यूज नेटवर्क: पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (NFR) के कटिहार मंडल में बनकर तैयार हुई नई डबल लाइन परियोजनाओं के तहत कटिहार-कुरेठा और कटिहार-सोनैली रेलखंड पर आज स्पीड ट्रायल का आयोजन किया गया। यह स्पीड ट्रायल सीआरएस (कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी), एनएफ सर्किल द्वारा किया गया। यह परीक्षण कटिहार-कुमेदपुर और कटिहार-मुकुरिया नई डबल लाइन परियोजनाओं के अंतर्गत नवनिर्मित रेलखंडों की कमीशनिंग से पहले किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य इन रेलखंडों की परिचालन सुरक्षा, ट्रैक की स्थिरता और समग्र तैयारियों का विस्तृत आकलन करना था।


स्पीड ट्रायल के दौरान रेलवे अधिकारियों ने नई डबल लाइन के विभिन्न तकनीकी पहलुओं की जांच की और यह सुनिश्चित किया कि रेल परिचालन शुरू करने से पहले सभी सुरक्षा मानकों का पालन हो रहा है। इस नई डबल लाइन के शुरू होने से क्षेत्र में रेल परिचालन को और अधिक सुगम, सुरक्षित और तेज बनाने में मदद मिलेगी। साथ ही ट्रेनों के संचालन में सुधार और भविष्य में बढ़ते यातायात दबाव को संभालने में भी यह परियोजना महत्वपूर्ण साबित होगी।

टिप्पणियां


bottom of page