आजाद सिपाही अखबार के संपादक हरि नारायण सिंह का निधन, मीडिया जगत में शोक की लहर, राजनेताओं ने भी जताया गहरा दुख
- Upendra Gupta
- 3 अग॰ 2025
- 2 मिनट पठन

रांची डेस्क
रांची ( RANCHI) : झारखंड के वरिष्ठ पत्रकार और दैनिक अखबार आजाद सिपाही के संपादक हरिनारायण सिंह के आकस्मिक निधन पर पूरे राज्य के मीडिया जगत में शोक की लहर है. वहीं राज्य के सभी राजनीतिक दलों के छोटे-बड़े नेताओं ने भी गहरा शोक प्रकट किया है. स्व. हरिनारायण सिंह दैनिक समाचार पत्र प्रभात खबर और हिन्दुस्तान से भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने में कई नये और युवा पत्रकारों को पत्रकारिता के क्षेत्र में मौका दिया, जो आज भी किसी ना किसी संस्थान में सफलता पूर्वक कार्य कर रहे हैं.
बाबूलाल, संजय सेठ व भाजपा नेताओं ने शोक जताया
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी और रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने भी हरिनारायण सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है. बाबूलाल मरांडी ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि स्व हरि जी झारखंड की पत्रकारिता के आधार स्तंभ थे. उनका असमय चला जाना केवल पत्रकारिता केलिए ही नहीं बल्कि राज्य केलिए अपूरणीय क्षति है. श्री मरांडी ने कहा कि स्व सिंह संवेदनशील व्यक्तित्व के धनी थे जिन्होंने पत्रकारिता के माध्यम से झारखंड की सेवा की.
रक्षा मंत्री संजय सेठ ने कहा कि झारखंड के वरिष्ठ पत्रकार, कई अखबारों के माध्यम से पत्रकारिता को नई गति देने वाले, अपनी कलम के माध्यम से झारखंड आंदोलन को नई पहचान देने वाले आजाद सिपाही के संपादक आदरणीय हरिनारायण सिंह जी का निधन से हृदय बहुत व्यथित है. यह मेरी व्यक्तिगत क्षति है. उनका निधन पत्रकारिता जगत ही नहीं, संपूर्ण झारखंड के समाज की भी वह क्षति है, जिसकी कभी भरपाई नहीं हो सकती। उनके निधन से समाज में आई शून्यता को कभी भरा नहीं जा सकता है। कई पत्रकारों को गढ़ने वाले, पत्रकारिता की चलती फिरती पाठशाला आदरणीय हरिनारायण जी को केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की.
शोक व्यक्त करने वाले प्रदेश के नेताओं में कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रविंद्र कुमार राय,क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी,प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह,पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास,अर्जुन मुंडा,चंपई सोरेन,प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, बाल मुकुंद सहाय,विकास प्रीतम,गंगोत्री कुजूर ,प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू, डॉ प्रदीप वर्मा, मनोज कुमार सिंह,प्रदेश मंत्री गणेश मिश्र,सरोज सिंह,सुनीता सिंह,दीपक बंका,हेमंत दास,शिवपूजन पाठक,अशोक बड़ाइक,योगेंद्र प्रताप सिंह,प्रतुल शाह देव,अजय साह,रमाकांत महतो, प्रदीप सिन्हा, अविनेश कुमार सिंह,राफिया नाज,विजय चौरसिया,जेबी तुबिद,अमित मंडल,अमर प्रीत सिंह काले गीता कोड़ा,विजय चौरसिया आदि शामिल हैं।
कांग्रेस नेताओं ने भी हरि नारायण सिंह निधन शोक जताया
झारखंड प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राजेश ठाकुर ,मार्केटिंग बोर्ड के चेयरमैन रविन्द्र सिंह,प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने वरिष्ठ पत्रकार हरिनारायण सिंह के निधन पर उनके आवास पहुँच कर श्रद्धांजलि अर्पित किया और गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि झारखंड की पत्रकारिता में अगर किसी एक नाम को मार्गदर्शक, संरक्षक और प्रेरणास्रोत के रूप में याद किया जाएगा तो वह नाम है हरिनारायण सिंह, जिन्हें सब प्यार से हरि भैया कहते थे उनके निधन से आज झारखंड के पत्रकारिता जगत में एक युग का अंत हो गया.





टिप्पणियां