
देवघर और गुमला में भाजपा के जिला कार्यालय का उद्घाटन,सम्मेलन में 24 जिलों के कार्यकर्ता हुए शामिल
दिस. 6
2 min read
0
0
0

न्यूज डेस्क
देवघर ( DEOGHAR) : राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने देवघर और गुमला में भव्य भाजपा कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया, गुमला जिला कार्यालय का देवघर से ऑनलाइन उद्घाटन किया गया. गुमला में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष समीर उरांव, पूर्व मंत्री सुदर्शन भगत सहित गुमला, लोहरदगा, सिमडेगा के कार्यकर्ता शामिल हुए.
झारखंड की स्थिति हेमंत सरकार ने भयावह बना दिया -मरांडी
देवघर में प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड की स्थिति हेमंत सरकार ने भयावह बना दिया है. कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है. चोरी लूट बलात्कार फिरौती की घटनाएं आम हो चुकी है. राज्य में अमन चैन के बिना प्रगति असंभव है. पुलिस सुरक्षा नहीं दे रही हेमंत सरकार ने पुलिस को वसूली में लगा दिया है. युवा, महिला किसान सभी की हालत खराब है.किसान औने पौने दाम पर धान बेचने को मजबूर हैं.

भाजपा ऐसे हालात में राज्य को नहीं देख सकती.भाजपा झारखंड के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है.
कार्यकारी अध्यक्ष सांसद आदित्य साहू ने कहा कि मोदी सरकार गांव गरीब किसान ,दलित,वंचित के विकास केलिए समर्पित है. पिछले 11 वर्षों में देश का गरीब विकास की मुख्यधारा से जुड़ा है.
पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि 6दिसंबर का दिन भारत के इतिहास में शौर्य दिवस है. भारत की जनता ने राम मंदिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भव्य मंदिर निर्माण का सपना पूरा हुआ.
केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत ,आत्म निर्भर भारत के संकल्प को सिद्धि में बदलना है.
पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कहा कि झारखंड में सरकार नाम की कोई चीज नहीं. राज्य की डेमोग्राफी घुसपैठियों से बदल रही.भाजपा ही आदिवासी समाज का विकास करती है. अटल जी ने अलग राज्य दिया,अलग जनजाति मंत्रालय बनाया,संथाली को आठवीं अनुसूची में शामिल किया.
पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने कहा कि पार्टी की जन जन के बीच लेकर जाना है विकसित झारखंड बनाना है.
सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की ताकत हैं. भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है. कार्यालय कार्यकर्ताओं का प्रेरणा स्थल है.
कार्यकर्ता सम्मेलन में बैठक में प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी,कार्यकारी अध्यक्ष सांसद आदित्य साहू, पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन,क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी,प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा,मधु कोड़ा,चंपई सोरेन,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश,डॉ रविंद्र कुमार राय, अभयकांत प्रसाद,पी एन सिंह, यदुनाथ पांडेय, सांसद निशिकांत दुबे, ढुल्लू महतो, पूर्व सांसद सुनील सोरेन,सुनील कुमार सिंह,अमर बाउरी, प्रदेश उपाध्यक्ष नीलकंठ सिंह मुंडा,राकेश प्रसाद,भानु प्रताप शाही,अशोक भगत, आरती कुजूर, प्रदेश महामंत्री मनोज कुमार सिंह,प्रदेश मंत्री गणेश मिश्र, सरोज सिंह, नंदजी प्रसाद,दुर्गा मरांडी,सुनीता सिंह,मुन्ना मिश्र,दिलीप वर्ना,मनोज महतो वाजपेयी,सीमा पासवान,कोषाध्यक्ष दीपक बंका कार्यालय मंत्री हेमंत दास,मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक,सह मीडिया प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह,अशोक बड़ाइक, प्रवक्ता,प्रतुल शाह देव,राफिया नाज,रमाकांत महतो,अमित मंडल, विजय चौरसिया,अजय साह, मोर्चा अध्यक्ष शशांक राज,आरती सिंह,पवन साहू, अनवर हयात, किशुन दास ,सीता सोरेन,रणधीर सिंह,विधायक नवीन जायसवाल, राज सिन्हा,नागेंद्र महतो, शशिभूषण मेहता,आलोक चौरसिया, नीरा यादव, सहित प्रदेश के 24 सांगठनिक जिलों से जिला अध्यक्ष जिला पदाधिकारी,जिला मोर्चा पदाधिकारीगण शामिल हुए.
सभा को पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पी एन सिंह, यदुनाथ पांडेय,अभयकांत प्रसाद , डॉ रविंद्र कुमार राय सहित विधायक देवेंद्र कुंवर,रणधीर सिंह,नारायण दास, ढुल्लू महतो ,आदि ने भी संबोधित किया. कार्यक्रम का संचालन बालमुकुंद सहाय ने धन्यवाद ज्ञापन जिला अध्यक्ष सचिन रवानी ने किया.











