top of page

चक्रधरपुर में भाजपा का चुनावी कार्यालय का उद्घाटन, 5 साल तक झामुमो ने क्षेत्र में फैलाई कुशासन और भ्रष्टाचार

लेखक की तस्वीर: Upendra Gupta
Upendra Gupta
28 अक्टू॰ 2024
2 मिनट पठन



TVT NEWS DESK


चक्रधरपुर ( chakradharpur ) : विधानसभा चुनाव को लेकर चक्रधरपुर में भाजपा का मुख्य चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया गया. भाजपा प्रत्याशी शशिभूषण सामड ने नारियल फोड़कर और फीता काट कर अपना चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया. इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी शशिभूषण सामड ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता खुद को प्रत्याशी समझ कर चुनाव लड़ता है. उन्होंने कहा कि भाजपा में प्रत्याशी नहीं, पार्टी चुनाव लड़ती है. व्यक्ति विशेष नहीं कार्यकर्ता महत्वपूर्ण है कार्यकर्ताओं के बलबूते पर ही चुनाव लड़े जाते हैं. चक्रधरपुर में भाजपा की जीत के लिए कार्य करना है. आज से चुनावी लड़ाई शुरू हो गई है सभी कार्यकर्ता उसके लिए कमर कस लें. क्षेत्र का विकास और सरकारी कार्यों में जनता को बेहतर सुविधा मिले इस लक्ष्य प्राप्ति के लिए हमें चुनावी रणभूमि पर जीत हासिल करनी है.

 

5 साल तक विधायक ने सिर्फ कुशासन और भ्रष्टाचार फैलाया - भाजपा

मौके पर चक्रधरपुर भाजपा विधानसभा प्रभारी मनोज सिंह ने कहा कि वर्तमान विधायक पिछले कई वर्षों से कुशासन और भ्रष्टाचार यहां फैला रहे हैं. भाजपा की विजय होने के बाद इस क्षेत्र को भ्रष्टाचार मुक्त करना है. चक्रधरपुर विधानसभा में सुशासन कैसे हो ... क्षेत्र में विकास और प्रशासनिक कार्य  हो ... इसे सुनिश्चित करने का काम भाजपा प्रत्याशी शशिभूषण सामड करेंगे. उन्होंने कहा कि झारखण्ड में जेएमएम झारखण्ड मुद्रा मोचन पार्टी बनाकर रह गयी है. इसके भ्रष्ट साम्राज्य को ध्वस्त करना है. वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता अशोक षाड़ंगी ने कहा कि विधानसभा चुनाव में कुछ ही दिन बचे हैं. भाजपा के सभी कार्यकर्ता चक्रधरपुर में भाजपा की जीत के लिए कार्य में लगे हुए हैं.


सभी भाजपा कार्यकर्ता तन-मन से जुट जाएं

 मौके पर मध्य प्रदेश से आए चक्रधरपुर प्रवासी विधानसभा प्रभारी केके तिवारी ने कहा कि भाजपा व्यक्ति से बड़ा दल और दल से बड़ा देश इस मंत्र पर चलती हैं. इसलिए चुनाव में हर भाजपा के नेता और कार्यकर्ता तन मन धन से लग जाए. चुनाव जीतकर क्षेत्र का विकास करना और राज्य में भाजपा की सरकार बनाना मुख्य लक्ष्य है.

मंच का संचालन नगर अध्यक्ष बिनोद शर्मा ने किया. मौके पर भाजपा नेता संजय मिश्रा, सुरेश साव, दुर्योधन प्रधान, अनूप दुबे,अशोक दास, दीपक प्रधान, अश्विनी प्रमाणिक, रूपेश साव, दीपक सिंह, बिमला प्रसाद सहित काफी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद थे.

टिप्पणियां


bottom of page