top of page

22 दिसंबर से झारखंड में शुरू होगा भाजपा का सदस्यता अभियान, 15 से 19 दिसंबर तक जिला और मंडलों में कार्यशाला का होगा आयोजन  

8 दिस. 2024

3 min read

1

109

0


ree

TVT NEWS DESK

रांची ( RANCHI ) :  झारखंड में भाजपा का सदस्यता संगठन महापर्व अब दिसंबर से प्रारंभ होगा. सदस्यता अभियान को लेकर ही रविवार को रांची के नगड़ी स्थित स्वर्णरेखा बैंक्वेट हॉल में प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की अध्यक्षता में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया.  जिसमें पार्टी के प्रदेश संगठन प्रभारी डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेई,प्रदेश सदस्यता अभियान की प्रभारी सांसद डी पुरंदेश्वरी, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी सहित प्रदेश पदाधिकारी, सांसद, विधायक गण ,प्रमंडल प्रभारी,सदस्यता महापर्व की प्रदेश टोली, सभी सात मोर्चों के प्रदेश पदाधिकारी, जिला प्रभारी, जिलाध्यक्ष, जिला सदस्यता प्रभारीगण , सदस्यता महापर्व की जिला टोली शामिल हुए. गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव के कारण झारखंड में भाजपा का सदस्यता अभियान स्थगित किया गया था.



ree

यह अभियान नहीं संगठन का महापर्व है - डी पुरंदेश्वरी