BREAKING : भाजपा तैयार रहें, एटम बम के बाद हाईट्रोजन बम ला रहे राहुल, बोलें- मुंह नहीं दिखा पाएंगे मोदी
- Upendra Gupta
- 1 सित॰ 2025
- 1 मिनट पठन

पटना ( PATNA ) : बिहार की राजधानी पटना में इंडी गठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा का सोमवार को समापन हो गया. इसमें इंडी गठबंधन के कई बड़े नेता और विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हुए, यह यात्रा बिहार के कुल 22 जिलों में 110 से अधिक विधानसभा क्षेत्रों से गुजरी और इसमें 1300 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय की गई. पदयात्रा रैली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, राजद नेता तेजस्वी यादव और गठबंधन के कई अन्य नेताओं ने गांधी मैदान से डाक बंगला चौराहे तक एक खुले वाहन में सवार होकर मार्च निकाला.

राहुल गांधी ने हाईट्रोजन बम गिराने का दावा
यात्रा के समापन पर लोगों को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर एक और बड़ा दावा किया. उन्होंने कहा कि एटम बम के बाद अब वे हाईट्रोजन बम लाने वाले हैं. वोट चोरी का 'हाइड्रोजन बम' आने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जनता को अपना चेहरा नहीं दिखा पाएंगे. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि 'वोट चोरी' का मतलब अधिकार, आरक्षण, रोजगार, शिक्षा और युवाओं के भविष्य की चोरी है. राहुल गांधी ने दावा किया कि वोट चोरी के बाद लोगों के राशन कार्ड और जमीन छीन ली जाएगी. हम इन्हें संविधान की हत्या नहीं करने देंगे. उन्होंने कहा, 'भाजपा के लोगों, तैयार हो जाओ, हाइड्रोजन बम आ रहा है. आपकी वोट की चोरी पूरे देश को पता लगने जा रही है.'





टिप्पणियां