top of page

BREAKING : राजधानी में राज्यपाल करेंगे ध्वजारोहण, राजभवन में एट होम कार्यक्रम रद्द

  • लेखक की तस्वीर: Upendra Gupta
    Upendra Gupta
  • 11 अग॰ 2025
  • 1 मिनट पठन

रांची डेस्क

रांची ( RANCHI ) : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इस बार राजधानी के मोरहाबादी मैदान में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झंडोत्तोलन नहीं करेंगे. उनकी जगह इस बार राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार मोरहाबादी मैदान में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे. पुत्र होने के नाते सीएम हेमंत सोरेन दिवंगत पिता और दिशोम गुरूजी के निधन के बाद उनके श्राद्ध कर्म के सभी संस्कारों को खुद निभा रहे हैं. ऐसे में उनके लिए राष्ट्रीय ध्वत फहराना संभव नहीं था, इसी परिस्थिति को देखते हुए राज्य सरकार राज्यपाल को मोरहाबादी में ध्वजारोहण करने का किया था, जिस पर उन्होंने अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी है. गौरतलब है कि परंपरा के अनुसार मुख्यमंत्री स्वतंत्रता दिवस पर राजधानी रांची में और राज्यपाल उपराजधानी दुमका में ध्वजारोहण करते हैं.

राजभवन में एट होम कार्यक्रम भी रद्द

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजभवन में राज्यपाल का द्वारा शाम में एक विशेष एट होम कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है. लेकिन इस बार इसे रद्द कर दिया गया है. राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी के सम्मान में राज भवन में प्रति वर्ष स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर आयोजित होने वाले ‘At Home कार्यक्रम’ को इस वर्ष आयोजित नहीं करने का निर्णय लिया है.

टिप्पणियां


bottom of page