BREAKING : एमएस सोनक झारखंड के होंगे अगले चीफ जस्टिस, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने नाम पर लगाई मुहर
- Upendra Gupta
- 19 दिस॰ 2025
- 1 मिनट पठन

न्यूज डेस्क
रांची ( RANCHI) : झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस तरलोक सिंह चौहान आठ जनवरी को सेवानिवृत्त हो रहे हैं, उनकी सेवानिवृत्ति के बाद बॉम्बे हाईकोर्ट के जस्टिस महेश शरदचंद्र सोनक अब झारखंड के अगले चीफ जस्टिस होंगे. सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने उनके नाम पर मुहर लगा दी है. केंद्र सरकार को उनके नाम की अनुशंसा भेजी गई थी.जल्द ही अधिसूचना भी जारी कर दी जाएगी.
गौरतलब है कि झारखंड हाईकोर्ट के समक्ष वर्तमान में कई महत्वपूर्ण और संवेदनशील मामले लंबित हैं. इनमें प्रशासनिक निर्णयों से जुड़े विवाद, खनन मामलों, भूमि विवाद, आदिवासी अधिकारों से संबंधित प्रकरण और भ्रष्टाचार से जुड़े केस प्रमुख हैं. ऐसे में जस्टिस एम.एस. सोनक के नेतृत्व में अदालत से त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी न्यायिक प्रक्रिया की उम्मीद की जा रही है.
जस्टिस एमएस सोनक का जन्म 28 नवंबर, 1964 को हुआ है. जस्टिस सोनक ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गोवा राज्य के पणजी के डान बास्को हाई स्कूल से पूरी की है. उसके बाद उन्होंने धेम्पे कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड साइंस से बीएससी की डिग्री ली. उसके बाद लॉ कॉलेज पणजी से प्रथम श्रेणी में कानून की पढ़ाई को पास किया. उन्होंने जेवियर सेंटर ऑफ हिस्टोरिकल रिसर्च से पुर्तनगाली भाषा में डिप्लोमा भी किया है. 1988 में जस्टिस सोनक महाराष्ट्र और गोवा बार काउंसिल में अधिवक्ता के रूप में अपना नामांकन किया था. उसके बाद उन्होंने बॉम्मबे हाई कोर्ट की पणजी पीठ में सिविल और संवैधानिक कानून, श्रम और सेवा कानून, पर्यावरण कानून, वाणिज्य कर कानून और कंपनी कानून तथा जनहित याचिकाओं के क्षेत्र में लगातार प्रैक्टिस की. उन्होंने कई सामाजिक मुद्दों को भी उठाया. 21 जून, 2013 को उन्हें बॉम्बे हाईकोर्ट का अतिरिक्त मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया.





टिप्पणियां