top of page

BREAKING : पीएलएफआई ने जमीन कारोबारी से 50 लाख की मांगी लेवी,नहीं देने पर जान से मारने की घमकी

  • लेखक की तस्वीर: Upendra Gupta
    Upendra Gupta
  • 5 सित॰ 2025
  • 1 मिनट पठन

रांची न्यूज डेस्क


रांची ( RANCHI) : राजधानी में पीएलएफआई का आतंक बढ़ रहा है. हाल ही में पीएलएफआई शहर के बिल्डरों और जमीन कारोबारियों से लेवी की मांग की है. पीएलएफआई के रीजनल कमांडर अमृत होरो ने पत्र लिख कर नामकुम के जमीन कारोबारी सतीश सिंह को पत्र लिख कर 50 लाख की मांग की है. नहीं देने पर जान से मारने की घमकी दी गई है. इस संबंध में पीड़ित कारोबारी ने स्थानीय थाना नामकुम और टाटासिलवे सहित एसएसपी को जानकारी दे दी है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

दूसरी तरफ पीएलएफआई के द्वारा राजधानी के ही दो बिल्डरों से भी इसी तरह 50 लाख वाट्सएप के जरीए लेवी की मांग किए जाने की खबर है.

टिप्पणियां


bottom of page