top of page

BREAKING : भाजपा के पूर्व नेता सूर्या हांसदा का एनकाउंटर हुआ या मर्डर, मां-पत्नी और भाजपा का सीबीआई जांच की मांग

  • लेखक की तस्वीर: Upendra Gupta
    Upendra Gupta
  • 13 अग॰ 2025
  • 2 मिनट पठन

 

 

 

रांची डेस्क

रांची  ( RANCHI ) : गोड्डा में पुलिस एनकाउंटर में मारे गए भाजपा के पूर्व नेता सूर्या हांसदा मामला धीरे-धीरे तूल पकड़ता जा रहा है. मृतक नेता सूर्या हांसदा की पत्नी और मां ने पुलिस पर पहले ही गंभीर आरोप लगा चुकी है, अब भाजपा ने भी स मुद्दे पर राज्य की पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े करते हुए राज्य सरकार से इसकी सीबीआई या सीटिंग जज से जांच कराने की मांग की है.



सूर्या का एनकाउंटर नहीं मर्डर किया गया – बाबूलाल

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य की पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि झारखंड का इससे बड़ा दुर्भाग्य क्या हो सकता है कि एक जनसरोकारी सूर्या हांसदा का एनकाउंटर नहीं, मर्डर किया गया है, वो भी किसी अपराधी द्वारा नहीं बल्कि वर्दी में छिपे कुछ कायरों और बुजदिलों द्वारा. जिन्हें डर है कि आदिवासियों की आवाज उनके कान का पर्दा न हिला दे, जिन्हें डर है कि आदिवासी राज्य में आदिवासी अपने हक अधिकार और संसाधन के लिए लड़ना न शुरू कर दें. उन्होंने कहा कि झूठे मामलों में फँसाना, फ़र्ज़ी केस दर्ज कर उत्पीड़न करना और लगातार दबाव बनाना, यही विरोध करने वालों से निपटने का रवैया हो गया है.

 मां और पत्नी का पुलिस पर गंभीर आरोप

भाजपा नेता कहा कि सूर्या हांसदा की पत्नी और मां लगातार पुलिस पर आरोप लगा रही हैं, कि कैसे जानबूझकर उनके पति का, बेटे का मर्डर किया गया है. उनकी बस एक ही तो मांग है कि इस कृत्य की सीबीआई से जांच कराई जाए. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को अगर सीबीआई से आपको और आपके अफ़सरों को ज़्यादा ही डर लगता है तो इसकी हाईकोर्ट के सिटिंग जज की अध्यक्षता में इसकी जांच कराइये, सच सबके सामने लाइए, क्योंकि पुलिस का यह कृत्य किसी को भी पच नहीं रहा है.

श्री मरांडी ने कहा कि आदिवासी नेता को अपराधी बनाना हो या निर्दोष को दोषी साबित करना हो, पैसे लेकर जमीन पर कब्जा कराना हो या माफियाओं को सरेआम आतंक करने की खुली छूट देना हो, अपने शक के आधार पर किसी की आवाज को दबाने के लिए इनकाउंटर करना हो या खास वर्ग को छूट देकर आदिवासियों की हत्या करना कराना हो...इन सारे कार्यों का जिम्मा झारखंड पुलिस में शामिल अपराधी क़िस्म के कुछ लोगों ने अपने कंधे पर ले लिया है.

राज्य की पुलिस से विपक्षी नेताओं को लगने लगा है डर

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि इस सरकार में जिस तरह अपराधियों को शरण और संरक्षण देने वाली खुद अपराधी प्रवृत्ति का काम कुछ पुलिस वाले कर रहे है, उससे आम जनमानस के अलावा सत्ता और  विपक्ष में बैठे नेताओं और उनके सहयोगियों को भी हर दिन जान का खतरा लगा रहता है.

 

टिप्पणियां


bottom of page