top of page

BREAKING :  बाबा भोलेनाथ से सीएम और उनकी पत्नी ने राज्यवासियों के लिए क्या मन्नत मांगी, जानिए इस खबर में

  • लेखक की तस्वीर: Upendra Gupta
    Upendra Gupta
  • 13 दिस॰ 2024
  • 1 मिनट पठन


TVT NEWS DESK

रांची (RANCHI ) : विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत मिलने और राज्य में रिकॉर्ड लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने के बाद   सीएम हेमन्त सोरेन अपनी पत्नी धर्मपत्नी विधायक कल्पना सोरेन के साथ शुक्रवार को देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम और दुमका के बासुकी नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की. वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया. तीर्थ पुरोहितों द्वारा पूरे विधि-विधान से बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर के गर्भ गृह में शिवलिंग की पूजा-अर्चना संपन्न कराई गई. स दौरान मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन ने बाबा भोलेनाथ और बाबा बासुकीनाथ से झारखंड वासियों की सुख-समृद्धि, उन्नति और खुशहाली की प्रार्थना की.

 



इससे पूर्व देवघर एयरपोर्ट आगमन पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन का विधायक, सारठ उदय शंकर सिंह, संथाल परगना कमिश्नर लालचंद दादेल, संथाल परगना आई.जी. क्रांति कुमार, डी.आई.जी. संजीव कुमार, उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी विशाल सागर, पुलिस अधीक्षक अजीत पीटर डुंगडुंग द्वारा स्वागत एवं अभिवादन किया गया. मौके पर जिला प्रशासन देवघर द्वारा एयरपोर्ट परिसर में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया गया.




सीएम ने फौजदारी बाबा के दरबार में भी लगाई हाजरी

 

देवघर में बाबा बैधनाथ की पूजा-र्चना के बाद सीएम हेमन्त सोरेन धर्मपत्नी विधायक कल्पना सोरेन के साथ दुमका जिला जिला के बासुकीनाथ धाम मंदिर भी पहुंचे और बाबा बासुकीनाथ की विधिवत पूजा-अर्चना की. तीर्थ पुरोहितों ने पूरे विधान के साथ पूजन कार्य संपन्न कराया. यहां भी मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने बाबा भोलेनाथ से राज्यवासियों की सुख, समृद्धि, उन्नति एवं खुशहाली की मंगलकामना की.

 इससे पूर्व दुमका जिला प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री का स्वागत एवं अभिवादन करते हुए उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया.



टिप्पणियां


bottom of page