BREAKING : राहुल गांधी ने क्यों कहा उनके जान को खतरा है, इसलिए कोर्ट में उपस्थित नहीं हो सकते, जानिए खबर में
- Upendra Gupta
- 13 अग॰ 2025
- 1 मिनट पठन

रांची डेस्क
रांची ( RANCHI ) : महाराष्ट्र के पुणे जिला सत्र न्यायालय के विशेष एमपी/एमएलए कोर्ट ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को कोर्ट में उपस्थित का समन जारी किया है. स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर के अपमान मामले में राहुल गांधी के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई चल रही है. पुणे के रहने वाले सत्याकी सावरकर की ओर से राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि याचिका दायर की गई थी.
गोडसे परिवार से संबंध है याचिकाकर्ता का – राहुल
समन के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट से कहा है कि वे कोर्ट में उपस्थित नहीं हो सकते हैं क्योंकि उनके जान को खतरा है. राहुल गांधी ने अदालत में कहा कि मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों और हाल के राजनीतिक संघर्षों के कारण उनकी सुरक्षा को लेकर खतरा बढ़ गया है. उन्होंने विशेष रूप से शिकायतकर्ता की पारिवारिक पृष्ठभूमि का जिक्र करते हुए कहा कि यह पहलू भी उनकी आशंका को गंभीर बनाता है. राहुल गांधी के वकीलों ने अदालत से अनुरोध किया कि वह उनकी सुरक्षा और निष्पक्ष सुनवाई को लेकर “गंभीर आशंकाओं” पर न्यायिक संज्ञान ले.
भाजपा नेताओं ने भी दी है धमकी
राहुल के वकील मिलिंग पवार ने ने कोर्ट को बताया कि शिकायतकर्ता का संबंध गोडसे परिवार से है. वे अपने प्रभाव का दुरुपयोग कर सकते हैं. राहुल गांधी के वकील ने कहा कि दोनों की पारिवारिक पृष्ठभूमि हिंसक और गलत रही है। राहुल गांधी के वकील ने बीजेपी नेता बिट्टू और तरविंदर मारवाह की धमकियों का उल्लेख किया. जिससे उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है.





टिप्पणियां