top of page

झामुमो महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सह कायदा पंचायत की मुखिया सोमबारी बहांदा ने पेश की टिकट की दावेदारी

  • लेखक की तस्वीर: Tarique Anwar
    Tarique Anwar
  • 17 अक्टू॰ 2024
  • 1 मिनट पठन

कहा - "राजनीति में परिवारवाद ठीक नहीं, स्थानीय को मौका मिले"



तारिक अनवर

गोईलकेरा: झामुमो महिला मोर्चा की पश्चिमी सिंहभूम जिलाध्यक्ष सह गोइलकेरा की कायदा पंचायत से मुखिया सोमबारी बहांदा ने मनोहरपुर सीट से टिकट की दावेदारी पेश की है। उन्होंने बताया कि 55 अ.ज.जा, मनोहरपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिये मैंने झामुमो केंद्रीय कार्यालय रांची में जाकर केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन जी के नाम पर अपना दावा पत्र सहित पार्टी द्वारा निर्धारित शुल्क 51,000/- रुपये जमा कर दिया है। मैं लंबे अरसे से झारखंड मुक्ति मोर्चा से जुड़ी हूं।



वर्तमान में झामुमो महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष पद पर कार्य कर रही हूं और गोइलकेरा प्रखंड की कायदा पंचायत से मुखिया भी हूं। पार्टी में रहकर हमेशा जनहित और संगठन हित में कार्य किया है। इसलिये मुझे झामुमो केंद्रीय नेतृत्व पर भरोसा है कि मनोहरपुर विधानसभा क्षेत्र से पार्टी का टिकट मुझे मिलेगा। उन्होंने कहा कि राजनीति में परिवारवाद ठीक नहीं है। पार्टी को इस पर गंभीरतापूर्वक विचार करना चाहिए। साथ ही स्थानीय उम्मीदवार को मौका देने की जरूरत है।

टिप्पणियां


bottom of page