
साजिश : हनी ट्रैप में दो महिलाओं ने असम सीएम हिमंता को फंसाने का किया प्रयास, कौन है दोनों महिला और किसने दोनों को भेजा ?
अग. 10
1 min read
1
143
0

रांची डेस्क
रांची ( RANCHI ) : असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा को हनी ट्रैप में फंसाने की कोशिश की गई थी. दो महिलाएं असम सीएम से मिलने उनके पास पहुंची थी, जिसमें एक असम की महिला थी, दोनों महिला संदिग्ध तरीके से बात कर रही थी. उनकी बातें संदिग्ध लग रही थी, लेकिन सीएम हिमंता ने ठीक दोनों महिलाओं से वैसी ही बात की, जैसे वे अन्य लोगों से बात करते हैं. बाद में सीएम हिमंता को एहसास हुआ कि दोनों महिलाएं उन्हें किसी मामले में फंसाने की फिराक में थी. इस बात का खुलासा खुद असम सीएम हिमंता बिस्वा ने की है. उन्होंने स्वीकार किया किया है कि यह उनके खिलाफ राजनीतिक साजिश हो सकती है. यह घटना झारखंड विधानसभा चुनाव के दौरान की है, जो अब सामने आई है.

झारखंड भाजपा जल्द करेगी खुलासा
असम सीएम को हनी ट्रैप में फंसाने की साजिश का झारखंड भाजपा जल्द ही खुलासा करेगी. इसका दावा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने किया है. मरांडी ने अपने दावे में कहा है कि असम सीएम के खिलाफ साजिश में झारखंड के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी शामिल हैं. उस पुलिस अधिकारी ने पिछले साल झारखंड विधानसभा चुनावों के दौरान दिल्ली और गुवाहाटी की यात्रा करने के लिए किसी को दो-दो बार पैसे दिए थे.
जल्द ही वे इसका खुलासा पूरे प्रमाण के साथ करेंगे.
हेमंत सोरेन से मरांडी ने किया सवाल
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने असम सीएम को हनी ट्रैप में फंसाने की साजिश का मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से स्पष्ट करने का आग्रह किया है. मरांडी ने पूछा है कि क्या ये कथित कार्य उनकी जानकारी में हुए थे या नहीं.











