top of page

अवैध बालू परिवहन पर जिला खनन टास्क फोर्स की कार्रवाई, ट्रैक्टर जब्त

  • लेखक की तस्वीर: Rahul
    Rahul
  • 2 दिन पहले
  • 1 मिनट पठन

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम में अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ जिला खनन टास्क फोर्स का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में गोईलकेरा थाना क्षेत्र में औचक निरीक्षण के दौरान टीम ने अवैध बालू परिवहन करते एक ट्रैक्टर को जब्त किया।


गुप्त सूचना के आधार पर ग्राम आमझारन के समीप छापेमारी की गई, जहां एक महिंद्रा 475 DI ट्रैक्टर में बिना वैध परिवहन चालान के लगभग 100 घनफीट बालू ले जाया जा रहा था। जांच के दौरान आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर ट्रैक्टर को अवैध बालू सहित जब्त कर गोईलकेरा थाना में सुरक्षित रखा गया।


जिला खनन विभाग ने बताया कि मामले में विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। जिला खनन पदाधिकारी ने कहा कि जिले में अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के विरुद्ध सघन अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

टिप्पणियां


bottom of page