top of page

आज से अबुआ सरकार , अबुआ राज की शुरुआत, हेमंत ने बनाया नया कीर्तिमान , अकेले ली शपथ

  • लेखक की तस्वीर: Upendra Gupta
    Upendra Gupta
  • 28 नव॰ 2024
  • 2 मिनट पठन

TVT news dsk


रांची ( Ranchi) : राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने राजधानी रांची के ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में झारखंड राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में हेमन्त सोरेन को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. राज्यपाल और अन्य अतिथि गणों ने हेमन्त सोरेन को मुख्यमंत्री के पद की शपथ लेने पर बधाई और शुभकामनाएं दी. वहीं, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने हाथ हिलाकर हजारों की संख्या में पहुंचे लोगों का अभिवादन स्वीकार किया.


सीएम पद की शपथ लेते ही हेमंत सोरेन ने एक नया रिकॉर्ड बनाया, वे पहले सीएम होंगे जिन्होंने ने ना सिर्फ चौथी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, बल्कि लगातार दूसरी बार सीएम बनें. सीएम बनते ही राज्य में अबुआ सरकार, अबुआ राज शुरु हो गया.


भगवान बिरसा और सिदो- कान्हू को नमन किया

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सिदो- कान्हू उद्यान, मोरहाबादी, रांची में अमर वीर शहीद सिदो- कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की.उसके बाद बिरसा चौक, रांची में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा- सुमन अर्पित किया.


शपथ ग्रहण में इंडी गठबंधन की दिखी एकजुटता

शपथ ग्रहण समारोह में राज्यसभा सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिबू सोरेन, कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री मल्लिकार्जुन खरगे, नेता प्रतिपक्ष लोकसभा श्री राहुल गांधी, पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुश्री ममता बनर्जी, पंजाब के मुख्यमंत्री श्री भगवंत मान, कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री श्री डी के शिवकुमार, तेलांगना के उप मुख्यमंत्री श्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश प्रसाद यादव, दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल, बिहार विधान सभा मे नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी यादव, सीपीआईएमएल के राष्ट्रीय महासचिव श्री दीपांकर भट्टाचार्य, तमिलनाडु सरकार में मंत्री श्री उदयनिधि स्टालिन समेत कई सांसद, विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, वरीय पदाधिकारी और बड़ी संख्या में आम लोग मौजूद थे.


टिप्पणियां


bottom of page