top of page

ट्रंप के टैरिफ की कीमत चुकाने को तैयार, पर देश के हितों से समझौता नहीं, ट्रंप को करारा जवाब, जानिए पीएम मोदी का क्या है नया प्लान  

  • लेखक की तस्वीर: Upendra Gupta
    Upendra Gupta
  • 7 अग॰ 2025
  • 2 मिनट पठन



रांची डेस्क

रांची  ( RANCHI) : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 25 फीसदी टैरिफ और 25 फीसदी पेनाल्टी लगाने का आदेश पर मुहर लगा दी है. लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्रंप को उनके अंदाज में ही करारा जवाब भी दिया है. पीएम मोदी ने साफ कर दिया है कि वे टैरिफ की किसी भी कीमत चुकाने को तैयार हैं, लेकिन देश के हितों से किसी भी परिस्थिति में समझौता नहीं करूंगा. उनके लिए देश के किसान, पशु पालक और मछुवारे सर्वोच्च प्राथिमकता है.   

किसानों की ताकत के बल पर देश की करेंगे प्रगति

पीएम मोदी ने नई दिल्ली में एम.एस. स्वामीनाथन शताब्दी अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में कहा कि वे देश के किसानों की ताकत के बल पर प्रगति का मार्ग खोज रहे हैं. किसानों की आय बढ़ाना, खेती पर खर्च कम करना, आय के नए स्रोत बनाने के लक्ष्यों पर हम लगातार काम कर रहे हैं. हमारी सरकार ने किसानों की ताकत को देश की प्रगति का आधार माना है. इसलिए बीते वर्षों में जो नीतियां बनी, उनमें सिर्फ मदद नहीं थी, किसानों में भरोसा बढ़ाने का प्रयास भी था.

100 जिलों में किसानों को आर्थिक मदद

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश के 100 जिलें ऐसे हैं जो खेती के क्षेत्र में काफी पिछड़े हैं. इन जिलों के किसानों को आर्थिक मदद देकर, खेती में नया भरोसा पैदा करने का जा रहा है, इसलिए हाल ही में पीएम धन धान्य योजना को भी मंजूरी दी गई है. यहां सुविधाएं पहुंचाकर, किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि से मिलने वाली सीधी सहायता ने छोटे किसानों को आत्मबल दिया है. पीएम फसल बीमा योजना ने किसानों को जोखिम से सुरक्षा दी है.

सहकारिता और स्वयं सहायता समूह को आर्थिक मदद भी देंगे

प्रधानमंत्री ने कहा कि देश के ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करे के लिए सहकारिता और स्वयं सहायता समूहों को आर्थिक रूप से मजबूत किया जा रहा है. सिंचाई की समस्या को दूर करने के लिए कृषि सिंचाई योजना को लागू किया जा रहा है.

टिप्पणियां


bottom of page