top of page

BREAKING :11 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट पास, मैयां सम्मान योजना की राशि में देरी, जानिए क्या है कारण   

  • लेखक की तस्वीर: Upendra Gupta
    Upendra Gupta
  • 11 दिस॰ 2024
  • 1 मिनट पठन


TVT NEWS DESK

रांची ( RANCHI) : राज्यपाल के अभिभाषण के बाद षष्ठम झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र के तीसरे दिन वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने 11,697.45 करोड़ का अनुपूरक बजट सभा पटल पर रखा.

 

महिला बाल विकास के लिए 6 हजार करोड़ की मांग

अनुपूरक बजट के माध्यम से वित्त मंत्री ने महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के लिए 6,390 करोड़ 55 लाख और ऊर्जा विभाग के लिए 2,577.92 करोड़ की मांग की गई है. गौरतलब है कि बिजली बिल माफी योजना में दी गई राशि की भरपाई के लिए विभाग को इस राशि की जरूरत है. इसके अलावा गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग (गृह प्रभाग) के लिए 445 करोड़ 96 लाख, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग (सेकेंडरी शिक्षा प्रभाग) के लिए 301 करोड़ 89 लाख और स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग (प्राथमिक एवं व्यस्क शिक्षा प्रभाग) के लिए 245 करोड़ की मांग रखी गई है. 


देर से मिलेगा मैयां सम्मान योजना में 2500 रू की राशि

हेमंत सरकार को अपने वादे के अनुसार मंईयां सम्मान योजना के तहत लाभुक महिलाओं को 2,500 रु का मासिक किस्त 11 दिसंबर को ही जारी करना था, इसके अलावा सर्वजन पेंशन योजना के लाभुकों को भी 1000 रु. बतौर मासिक किस्त देना है. लेकिन राशि अभी जारी नहीं की गई है. इसमें थोड़ा विलंब हो सकता है.

   


 

टिप्पणियां


bottom of page