top of page

तदाशा मिश्रा ने डीजीपी के रूप में संभाला पदभार, सीएम से की मुलाकात,अधिकारियों को दिए निर्देश

  • लेखक की तस्वीर: Upendra Gupta
    Upendra Gupta
  • 7 नव॰ 2025
  • 2 मिनट पठन


न्यूज डेस्क

रांची ( RANCHI) : झारखंड की पहली महिला पुलिस महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक के रूप में तदाशा मिश्रा ने शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय में अपना पदभार ग्रहण कर लिया.पदभार ग्रहण के बाद उन्होंने अपने संबोधन में जनता की सेवा और सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहने संबंधी पुलिस को संवेदनशील रहने की आवश्यकता के साथ पुलिस का उद्देश्य कानून-व्यवस्था को सुदृढ करना, अपराधों पर नियंत्रण रखना तथा समाज में शांति और विश्वास बनाये रखने/महिलाओं, बच्चों और कमजोर वर्गों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया. साथ ही साईबर / संगठित अपराधों / नक्सलवाद की रोकथाम सुनिश्चित करने हेतु बेसिक /कोर पुलिसिंग पर विशेष रूप से राज्य के तमाम वरीय पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया.  

इसके बाद नवनियुक्त प्रभारी पुलिस महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक तदाशा मिश्रा ने  मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से उनके मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात की.

 बिहार-झारखंड के कई जिलों में कर चूकी है काम

विदित हो कि तदाशा मिश्रा, भापुसे पूर्व में पुलिस अधीक्षक, मधेपूरा (बिहार) एवं झारखण्ड राज्य में पुलिस अधीक्षक, नगर / ग्रामीण, राँची / अपअनुवि /बोकारो / गिरिडीह, समादेष्टा, झासपु०-02/झा०स०पु०-01, पुलिस उप-महानिरीक्षक, कार्मिक, पुलिस महानिरीक्षक, मानवाधिकार, पुलिस महानिरीक्षक, बोकारो, पुलिस महानिरीक्षक, वि०शा०, अपर पुलिस महानिदेशक, झा०स०पु०/रेल, विशेष सचिव, गृह विभाग, झारखण्ड जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुकी हैं.

 पदभार ग्रहण के दौरान मनोज कौशिक, पुलिस महानिरीक्षक, राँची, प्रभात कुमार, पुलिस महानिरीक्षक, विशेष शाखा, असीम विक्रांत मिंज, पुलिस महानिरीक्षक, अप०नु०वि०, डॉ० माईकलराज एस०, पुलिस महानिरीक्षक, अभियान, क्रांति कुमार गड़िदेशी, पुलिस महानिरीक्षक, मानवाधिकार, सुदर्शन प्रसाद मंडल, पुलिस महानिरीक्षक, मुख्यालय, पटेल मयुर कनैयालाल, पुलिस महानिरीक्षक, प्रोविजन, इन्द्रजीत महथा, पुलिस उप-महानिरीक्षक, झारखण्ड जगुआर, सुरेन्द्र कुमार झा. पुलिस उप-महानिरीक्षक, कार्मिक, सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी ने उन्हें पुष्पगुच्छ देकर शुभकामनाएं दी.

 

 

टिप्पणियां


bottom of page