top of page

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का अनुमंडल पदाधिकारी ने किया निरीक्षण, मतदान केंद्रों और कंट्रोल रूम का लिया जायजा

  • लेखक की तस्वीर: Rahul
    Rahul
  • 5 घंटे पहले
  • 1 मिनट पठन


चक्रधरपुर: विशेष गहन पुनरीक्षण SIR 2026 अभियान के तहत चक्रधरपुर अनुमंडल पदाधिकारी सह निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी श्रुति राजलक्ष्मी ने को चक्रधरपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की प्रगति का जायजा लिया।



निरीक्षण के दौरान उन्होंने मतदाता गणना प्रपत्र के वितरण कार्य की समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों और बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को अभियान को निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रभावी ढंग से पूरा करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने और प्रत्येक पात्र मतदाता तक गणना प्रपत्र पहुंचाने पर विशेष जोर दिया।



इसके बाद अनुमंडल पदाधिकारी ने प्रखंड कार्यालय, चक्रधरपुर स्थित नियंत्रण कक्ष (कंट्रोल रूम) का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां प्रतिनियुक्त ऑपरेटरों के कार्यों की समीक्षा करते हुए विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के सफल, पारदर्शी और समयबद्ध संचालन के लिए आवश्यक निर्देश दिए।



निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि मतदाता सूची का शुद्ध एवं त्रुटिरहित होना लोकतांत्रिक प्रक्रिया की मजबूती के लिए अत्यंत आवश्यक है। इसलिए सभी संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी पूरी पारदर्शिता, शुद्धता और निर्धारित समय सीमा का पालन करते हुए पुनरीक्षण कार्य को गंभीरता से संपन्न करें, ताकि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सही रूप से दर्ज हो सके

टिप्पणियां


bottom of page