top of page

झारखंड में पार्टी को धार देने के लिए राष्ट्रीय कमेटी के दो सचिव को मिली बड़ी जिम्मेवारी, बंधु और शहजादा देंगे साथ

दिस. 2

2 min read

0

1

0

ree

न्यूज डेस्क

रांची ( RANCHI) : रांची अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के स्थायी आमंत्रित सदस्य व झारखंड प्रभारी के राजू ने संगठन को और अधिक गतिशील बनाने हेतु अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के द्वय सचिव डॉ सिरिवेल्ला प्रसाद और भूपेन्द्र मरावी के बीच कार्यों का वितरण किया है. ताकि संगठन को सृजन अभियान सहित तमाम प्रकोष्ठों और अग्रणी मोर्चा को गति मिले. प्रदेश कांग्रेस कमिटी के महासचिव सह मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने जानकारी दी है.

 प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने बताया कि दोनों सचिव के साथ कार्यकारी अध्यक्ष बन्धु तिर्की एवं शहजादा अनवर को भी द्वय सचिव के साथ जिम्मेवारी सौंपी गई है. प्रदेश अध्यक्ष  केशव महतो कमलेश ने बताया कि डॉ सिरिवेल्ला प्रसाद के साथ शहजादा अनवर 13 जिलों की जिम्मेवारी दी गई है.

1. संताल परगना संभाग के सभी 6 जिले

(साहेबगंज, दुमका, पाकुड़, गोड्डा, देवघर, जामताड़ा)

2.दक्षिणी छोटानागपुर संभाग के सभी 6 जिले

(रॉंची नगर एवं ग्रामीण, लोहरदगा, गुमला, खूंटी, सिमडेगा)

3.पलामू संभाग के अंतर्गत -लातेहार जिला

जेपीसीसी प्रकोष्ठों, विभागों और मोर्चों का आवंटन

1.     एससी विभाग

2.     ओबीसी विभाग

3.     अल्पसंख्यक विभाग

4.     महिला कांग्रेस

5.     फिशरमैन कांग्रेस

6.     लॉ, मानव अधिकार और आरटीआई डिपार्टमेंट्स

7.     एसेट्स - प्रोपर्टीज

8.     मीडिया एवं सोशल मीडिया विभाग

9.     कांग्रेस कनेक्ट सेंटर

वहीं सचिव भूपेन्द्र मरावी के संग बंधु तिर्की 12 जिलों की जिम्मेवारी दी गई है.

1.उत्तरी छोटानागपुर संभाग के सभी 7 जिले

(हजारीबाग, गिरिडीह, चतरा, रामगढ़, धनबाद, बोकारो, कोडरमा)

2. कोल्हान संभाग के सभी 3 जिले

(पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम एवं सरायकेला-खरसावां)

3. पलामू संभाग के 2 जिले-(पलामू और गढ़वा)

जेपीसीसी प्रकोष्ठों, विभागों और मोर्चों का आवंटन

1.     आईवाईसी

2.     एनएसयूआई

3.     आदिवासी कांग्रेस

4.     सेवादल

5.     आरजीपीआरएस

6.     किसान कांग्रेस

7.     अनऑर्गनाइज़्ड कांग्रेस

8.     जवाहर बाल मंच

 

 

 

 

 

 

 

दिस. 2

2 min read

0

1

0

संबंधित पोस्ट

टिप्पणियां

अपने विचार साझा करेंटिप्पणी करने वाले पहले व्यक्ति बनें।
bottom of page