top of page


चाईबासा मंडल कारा में देर रात प्रशासन की छापेमारी, जेल की सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा
जिला प्रशासन की ओर से बीती रात चाईबासा मंडल कारा में विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। यह अभियान रात करीब 11:30 बजे से शुरू होकर 1:30 बजे तक चला। छापेमारी के दौरान जेल परिसर के विभिन्न वार्डों और कोनों की गहन जांच की गई तथा सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
अभियान में चाईबासा सदर अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) रंजीत कुमार, एसडीपीओ बहामन टूटी, चाईबासा प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, चाईबासा नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी संतोशनी मुर्मू सहित प्रशासनिक अधिकारी मौजू
Rahul
16 जून1 मिनट पठन


चक्रधरपुर की नन्ही शतरंज प्रतिभा मेहर बोस ने राज्य स्तर पर चमकाया नाम, अब राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चलेगी शतरंज की चाल
शहर की उभरती हुई शतरंज खिलाड़ी मेहर बोस ने कम उम्र में ही अपनी शानदार प्रतिभा का परिचय देते हुए राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में पांचवां स्थान हासिल कर चक्रधरपुर का नाम रोशन किया है। रांची स्थित सरला बिरला विश्वविद्यालय में आयोजित अंडर-7 राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में झारखंड के विभिन्न जिलों से आए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के बीच मेहर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर यह उपलब्धि अपने नाम की।
महज सात वर्ष की उम्र में मेहर की खेल समझ और शतरंज की बिसात पर उनकी रणनीतिक चालें अनुभवी ख
Rahul
13 जून2 मिनट पठन


सतर्क ट्रैक मेंटेनर अनिल कुमार को डीआरएम ने किया सम्मानित, सूझबूझ से टला बड़ा रेल हादसा
टीवीटी,न्यूज नेटवर्क: चक्रधरपुर रेल मंडल के एक सतर्क और कर्तव्यनिष्ठ रेलकर्मी की सजगता से एक संभावित बड़ा रेल हादसा टल गया। उत्कृष्ट कार्य और जिम्मेदारी के निर्वहन के लिए मंडल रेल प्रबंधक डीआरएम तरुण हुरिया ने इंजीनियरिंग विभाग में कार्यरत ट्रैक मेंटेनर अनिल कुमार को संरक्षा में विशेष योगदान के लिए सम्मानित एवं पुरस्कृत किया।
Rahul
12 जून2 मिनट पठन


प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की प्रगति की समीक्षा, लंबित आवासों को जल्द पूरा करने का निर्देश
टोन्टो प्रखंड में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत निर्माणाधीन आवासों की प्रगति का जायजा लेने के लिए जिला समन्वयक सरफराज आलम ने मंगलवार को सेरेंगसिया पंचायत के विभिन्न गांवों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पदमपुर, हेसाबेड़ा, कुदाहातु, बाईहातु, सागरकट्टा एवं सेरेंगसिया गांवों में चल रहे आवास निर्माण कार्यों का भौतिक सत्यापन किया।
निरीक्षण के दौरान बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2023-24 एवं 2024-25 के अंतर्गत कुल 200 लाभुकों को आवास निर्माण के लिए प्रथम किस्त की राशि
Rahul
11 जून2 मिनट पठन


चक्रधरपुर रेल मंडल के रेलकर्मियों को बड़ी सौगात, चिकित्सा सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार
चक्रधरपुर रेल मंडल के रेलकर्मियों और उनके परिजनों के लिए सोमवार का दिन स्वास्थ्य सुविधाओं के लिहाज से बेहद अहम साबित हुआ। मंडल में चिकित्सा सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में एक साथ कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं, जिससे हजारों रेलकर्मियों को सीधा लाभ मिलेगा।
सबसे बड़ी उपलब्धि के रूप में वर्ष 2002 से बंद पड़ी टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) रेफरल सुविधा को पुनः बहाल कर दिया गया है। इस निर्णय से गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए रेलकर्मियों और उनके परिजनों को बेहतर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध
Rahul
10 जून2 मिनट पठन


बिरसा मुंडा का जीवन अन्याय के खिलाफ संघर्ष की देता है प्रेरणा : सन्नी उरांव
बंदगांव प्रखंड के करिका गांव में मंगलवार को वीर बिरसा मुंडा मेमोरियल क्लब के तत्वावधान में महान स्वतंत्रता सेनानी एवं धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि चक्रधरपुर नगर परिषद अध्यक्ष सह झामुमो नेता सन्नी उरांव तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में जिप सदस्य जसफीन हमसाय, झामुमो नेता विवेक सिंह विक्की एवं मुखिया रजनी पुष्पा हेम्ब्रम उपस्थित रहीं।.मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों समेत सैकड़ों ग्रामीणों ने भगवान बिरसा मुंडा की प्
Rahul
10 जून2 मिनट पठन


जंगलों में बसे लोगों को अधिकार दिलाना ही बिरसा मुंडा के प्रति होगी सच्ची श्रद्धांजलि: जोबा माझी
गोइलकेरा: गोइलकेरा प्रखंड के सुदूर सारूडा गांव में मंगलवार को स्वतंत्रता सेनानी शहीद भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि मनायी गयी। भगवान बिरसा मुंडा कल्याण समिति, सारूडा के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में सिंहभूम की सांसद जोबा माझी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रही। इसके अलावा गुदड़ी प्रखंड प्रमुख सामी भेंगरा, जिला परिषद सदस्य सुनीता लुगुन, झारखंड आंदोलनकारी बिरसा मुंडा, गोइलकेरा के उप प्रमुख वरदान भुंइया समेत कई लोगों ने शिरकत की। सांसद समेत अन्य अतिथियों ने सारूडा गांव में स
Rahul
9 जून2 मिनट पठन


पी.जे. सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में वार्षिक परीक्षाफल व पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न
चक्रधरपुर: चक्रधरपुर के पंप रोड स्थित पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में बुधवार को वार्षिक परीक्षाफल प्रकाशन सह पुरस्कार वितरण समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के संरक्षक मनोज भागेरिया, अध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष दमयंती नाग, सचिव दिलीप कुमार गुप्ता, वार्ड पार्षद रवि कुमार बाँकिरा व मंजू मिंज तथा प्रधानाचार्य आनंद चंद्र प्रधान द्वारा भारत माता व सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। प्रधानाचार्य ने अतिथिय

Jay Kumar
26 मार्च1 मिनट पठन


विशेष बच्चों के लिए सृजन महिला विकास मंच का सराहनीय प्रयास, डिजिटल लर्निंग सेंटर का उद्घाटन
चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा स्थित आशा किरण मूकबधिर विद्यालय में सृजन महिला विकास मंच द्वारा आयोजित वार्षिक महोत्सव बड़े ही उत्साह और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपायुक्त चंदन कुमार मौजूद रहे, जबकि कार्यक्रम में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी स्वेता भारती, सहायक निदेशक खुस्वेंदर केशरी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी मार्कोस हेम्ब्रोम, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी पुनीता तिवारी सहित कई गणमान्य अतिथियों ने भाग लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते

Jay Kumar
26 मार्च2 मिनट पठन


पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को कांग्रेस ने तीन साल के लिए क्यों किया पार्टी से निष्कासित ? जानिए खबर में
न्यूज डेस्क रांची ( RANCHI) : झारखंड कांग्रेस ने अपनी ही सरकार के खिलाफ बयानबाजी करने वाले पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ लगातार बयानबाजी कर रहे योगेंद्र साव को पार्टी से तीन वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया है.झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी (अनुशासन समिति) द्वारा संगठनात्मक अनुशासन को बनाए रखने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है. सीएम हेमंत सोरेन के खिलाफ महंगी पड़ी बयानबाजी इस बात की जानकारी द
Upendra Gupta
20 मार्च1 मिनट पठन


खाड़ी युदध् का कितना असर, गांव-शहर में भी किरोसिन से स्टोव पर बनेगा खाना, केंद्र सरकार ने क्या-क्या लिया फैसला, पढ़िए पूरी खबर
न्यूज डेस्क रांची ( RANCHI) : ईरान पर इज़राइल और अमेरिकी हमलों से शुरू हुए मिडिल ईस्ट संघर्ष के कारण दुनिया भर में पर पेट्रोलियम उत्पादों पर संकट गहराने लगा है. जिसका सीधा असर गैस और तेल सप्लाई पर हो रहा है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमत में बृद्धि भारत में फिलहाल तेल और गैस की कीमतों में बृद्धि नहीं हुई है, लेकिन देश में तेल कंपनियों ने प्रीमियम पेट्रोल की कीमत आज 20 मार्च से ₹2.35 तक बढ़ा दी है, ANI के मुताबिक, BPCL के स्पीड, HPCL के पावर और IOCL के XP95 की कीमतें ₹2.09 से बढ़ाक
Upendra Gupta
20 मार्च2 मिनट पठन


मानवता की मिसाल: भटकती अज्ञात मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला को मिला सहारा, डालसा द्वारा रिनपास रांची में कराया गया भर्ती
चक्रधरपुर: जिला विधिक सेवा प्राधिकार के प्रयास से एक सराहनीय मानवीय पहल देखने को मिली। गुरुवार को प्राधिकार के अध्यक्ष सह जिला एवं सत्र न्यायाधीश मोहम्मद शाकिर तथा सचिव रवि चौधरी के मार्गदर्शन में चक्रधरपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में कई दिनों से भटक रही एक अज्ञात मानसिक रूप से विक्षिप्त एवं शारीरिक रूप से अस्वस्थ महिला को सुरक्षित इलाज हेतु रांची भेजा गया। बताया गया कि उक्त महिला अपनी पहचान बताने में असमर्थ थी और उसकी स्थिति काफी दयनीय थी। मामले की गंभीरता मानवीय संवेदनाओं को
Monika Singh
20 मार्च1 मिनट पठन


छत्तरपुर नगर पंचायत को मिलेगी नई उड़ान, डीसी ने नए अध्यक्ष व पार्षदों को दिलाई शपथ
अरविंद अग्रवाल छत्तरपुर (पलामू) : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त (नगरपालिका) समीरा एस ने गुरुवार को छत्तरपुर अनुमंडल सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान छत्तरपुर नगर पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता एवं सभी वार्ड पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. इस अवसर पर उप निर्वाचन पदाधिकारी रतन सिंह सहित अन्य पदाधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे. इसी क्रम में छत्तरपुर नगर पंचायत के उपाध्यक्ष पद हेतु चुनाव की प्रक्रिया भी संपन्न कराई गई. निर्वाचन प्रक्
Upendra Gupta
19 मार्च2 मिनट पठन


हिन्दू देवी-देवता पर अपमानजनक टिप्पणी के बाद भाजपा ने सीएम हेमंत को कौन सी दी चेतावनी, पढ़िए खबर
न्यूज डेस्क रांची ( RANCHI) : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर निशाना साधते कहा कि वे अब राहुल गांधी के नक्शे कदम पर चलने लगे हैं. राहुल गांधी की तरह हेमंत सोरेन भी अब सनातन और हिन्दू देवी-देवताओं का अपमान करने लगे हैं. अभी हाल ही में विधानसभा में सीएम हेमंत सोरेन ने हिंदू देवी देवताओं, पर्व त्योहारों पर अपमानजनक टिप्पणी की है. जिससे राज्य के सनातनियों को चोट पहुंचा है. खुद मंदिरों में परिवार के साथ सीएम करते हैं पूजा, फिर ऐस
Upendra Gupta
19 मार्च2 मिनट पठन


शोभा यात्रा में अशांति फैलाने, भड़काउ गाना बजाने पर खैर नहीं, सीएम ने अधिकारियों को क्या दिया आदेश, पढ़िए खबर में
न्यूज डेस्क रांची ( RANCHI) : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ईद, सरहुल और रामनवमी जैसे पर्व में राज्य में शांति और नागरिक सुरक्षा को लेकर सख्त रवैया अपनाया है. उन्होंने राज्य के सभी पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से कहा कि पर्व-त्यौहार के नाम पर अशांति, हिंसा और उप्रदव नहीं होना चाहिए. विधि व्यवस्था के संधारण में यदि कोई व्यवधान या खलल डालने का प्रयास करता है उस पर त्वरित कड़ा एक्शन लें, साथ ही पुलिस- प्रशासन 24 घंटे अलर्ट मोड में रहे. सीएम साफ –साफ कहा कि शोभा यात्रा में उत्तेजक
Upendra Gupta
19 मार्च4 मिनट पठन


झारखंड मॉडल विद्यालय में प्रवेश परीक्षा 28 मार्च को 60 केंद्रों पर, किस जिला में कहां पर केंद्र बना, जानिए खबर में
न्यूज डेस्क रांची ( RANCHI) : राज्य के 82 मॉडल विद्यालयों में कक्षा 6 में नामांकन (सत्र 2026-27) हेतु प्रवेश परीक्षा का आयोजन झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) द्वारा 28 मार्च 2026 (शनिवार) को पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 1:15 बजे तक किया जाएगा. झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची द्वारा संचालित इस प्रवेश परीक्षा का आयोजन राज्य के विभिन्न प्रखंडों में बनाये गये कुल 60 परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा. इस संबंध में प्रशासन द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को
Upendra Gupta
19 मार्च3 मिनट पठन


श्री श्री शिव शक्ति चैती दुर्गा पूजा समिति की बैठक में नई कमिटी का गठन, उमाशंकर गिरि बने अध्यक्ष
चक्रधरपुर, प. सिंहभूम: पंडित हाता स्थित शिव मंदिर प्रांगण में बुधवार को श्री श्री शिव शक्ति चैती दुर्गा पूजा समिति की दूसरी बैठक प्रेम विश्वकर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से नई कमिटी का गठन किया गया। नई कमिटी में संरक्षक के रूप में प्रो. रामनाथ प्रसाद, राजेश गुप्ता, फुलनदेव गिरि, सतेन्द्र पांडेय, प्रेम विश्वकर्मा और वनवारी लाल अग्रवाल को जिम्मेदारी दी गई। वहीं अध्यक्ष पद पर उमाशंकर गिरि को चुना गया। उपाध्यक्ष के रूप में मनोज जिंदल और राजेश्वर प्रसाद

Jay Kumar
11 मार्च1 मिनट पठन


मनोहरपुर में 10 साल की बच्ची के अपहरण कोशिश का सनसनीखेज मामला आया सामने, बच्ची ने दिखाई सुझबुझ और बहादुरी, तेज रफ्तार बाइक से कूदकर बचाई अपनी जान
मनोहरपुर, प. सिंहभूम: मनोहरपुर थाना क्षेत्र के डोंगाकाटा गांव में मंगलवार की रात 10 साल की एक बच्ची को गलत नीयत से अगवा करने का प्रयास किया गया। हालांकि बच्ची ने अद्भुत साहस और सुझबुझ का परिचय देते हुए तेज रफ्तार बाइक से कूदकर अपनी जान बचा ली। इस दौरान उसे हल्की चोटें भी आई हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार, बच्ची मंगलवार रात करीब 8 बजे मनोहरपुर बाजार से अपने घर डोंगाकाटा लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में एक बाइक सवार य

Jay Kumar
11 मार्च2 मिनट पठन


रोजगार के नाम पर तमिलनाडु में बंधक बनी झारखंड की चार बच्चियां, विधायक सोनाराम सिंकू के प्रयास से बंधकों से मिली मुक्ति
नोवामुंडी, प. सिंहभूम: पश्चिम सिंहभूम जिले के नोवामुंडी प्रखंड से एक गंभीर मामला सामने आया, जहां रोजगार दिलाने के नाम पर चार नाबालिग बच्चियों को तमिलनाडु ले जाकर बंधक बनाए जाने का आरोप लगा था। मामले की जानकारी मिलने के बाद जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सोनाराम सिंकू के प्रयास से चारों बच्चियों को सुरक्षित वापस लाया गया। बताया गया कि विगत 8 मार्च को बच्चियों के परिजन विधायक से मिले और पूरे मामले की जानकारी देते हुए बच्चियों को सुरक्षित घर वापस लाने की गुहार लगाई। शिका

Jay Kumar
11 मार्च2 मिनट पठन


बुनियादी समस्याओं और बच्चों में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर ग्रामीणों से संवाद
नोवामुंडी, प. सिंहभूम : ग्रामीण क्षेत्रों की बुनियादी समस्याओं तथा कम उम्र के बच्चों में बढ़ती बीड़ी-सिगरेट और नशे की प्रवृत्ति को लेकर आदिवासी ‘हो’ समाज युवा महासभा के पदाधिकारियों ने विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ नोवामुंडी प्रखंड अंतर्गत ग्राम पोखरपी टोला बिचागुटू में ग्रामीणों के साथ संवाद किया। इस दौरान ग्रामीणों ने सामाजिक प्रतिनिधियों के समक्ष गांव में पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार जैसी मूलभूत समस्याओं को रखा तथा इनके समाधान में सहयोग करने का अनु

Jay Kumar
11 मार्च2 मिनट पठन
bottom of page

