top of page


स्टील एक्सप्रेस में 142 अवैध पानी की बोतलें जब्त, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
खड़गपुर रेल मंडल में अनधिकृत वेंडिंग के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान 12813 हावड़ा–टाटानगर स्टील एक्सप्रेस से 142 अनधिकृत पैकेज्ड पेयजल की बोतलें जब्त की गईं। इससे पहले 12860 गीतांजलि एक्सप्रेस से भी 80 कार्टन अवैध पानी जब्त होने के बाद मंडल ने जीरो टॉलरेंस नीति अपनाने की बात कही थी।
हालिया कार्रवाई के बाद सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि इतनी बड़ी मात्रा में अनधिकृत पैकेज्ड पानी रेलवे स्टेशन परिसर के अंदर पहुंचा कैसे और ट्रेन में लोड कैसे किया गया। टाटानगर और हावड़ा जैसे
Rahul
4 अग॰1 मिनट पठन


चाईबासा में दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रतिमा का भव्य अनावरण, हजारों लोगों ने दी श्रद्धांजलि
पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय चाईबासा के टाटा बाईपास चौक पर मंगलवार को झारखंड आंदोलन के महानायक एवं दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रतिमा का भव्य अनावरण समारोह धूमधाम और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं तथा बड़ी संख्या में आम लोगों ने भाग लेकर दिशोम गुरु को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके साथ ही चाईबासा बायपास चौक का भी नाम बदलकर शिबू सोरेन चौक कर दिया गया है। समारोह के दौरान पारं
Rahul
4 अग॰2 मिनट पठन


आनंदपुर में कथित मलेरिया से 80 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, कुछ दिनों में बीमारी से तीसरी मौत से ग्रामीणों में बढ़ी चिंता
गोइलकेरा सीएचसी अंतर्गत आनंदपुर प्रखंड के रूँगीकोचा पंचायत के गुडीउली गांव (स्कूल टोला) निवासी 80 वर्षीय प्रभुसाय जोजो की सोमवार सुबह कथित तौर पर मलेरिया से मौत हो गई। परिजनों का दावा है कि वे पिछले कुछ दिनों से बीमार थे और स्थानीय स्तर पर उनका इलाज चल रहा था। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने उनकी मौत का कारण मलेरिया होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
मृतक के पुत्र गाबरीयल जोजो ने बताया कि पिता की तबीयत बिगड़ने पर शनिवार को उन्हें प्रखंड क्षेत्र के एक स्थानीय चिकित्सक के पास ले ज
Rahul
4 अग॰2 मिनट पठन


JSSC की बड़ी लापरवाही! परीक्षा शुरू होने के बाद भेजा एडमिट कार्ड, बेरोजगार अभ्यर्थी से छिना नौकरी का मौका?
झारखंड में सरकारी नौकरियों को लेकर युवाओं की लंबी प्रतीक्षा के बीच झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। आयोग पर एक ऐसी लापरवाही का आरोप लगा है, जिसने एक अभ्यर्थी का वर्षों का इंतजार और मेहनत पल भर में बेकार कर दिया। मामला पश्चिम सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर प्रखंड के हथिया पंचायत अंतर्गत रामडा गांव निवासी राजेश लोहार का है।
राजेश लोहार ने वर्ष 2024 में JSSC द्वारा निकाली गई फील्ड वर्कर भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया था। 2024 में फॉर्म भर
Rahul
19 जुल॰3 मिनट पठन


मॉनसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक में विपक्ष ने क्यों किया हंगामा ? तीन माह में कैसे कमजोर हो गया विपक्ष, पढ़िए खास खबर
न्यूज डेस्क दिल्ली ( DELHI) : संसद का मानसून सत्र सोमवार 20 जुलाई 2026 से शुरू हो रहा है, जो 13 अगस्त 2026 तक चलेगा. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के दोनों सदनों को मानसून सत्र 2026 के लिए बुलाने की मंजूरी दे दी है. चार सप्ताह तक चलने वाले इस सत्र में संसद की 19 बैठकें होंगी. इस दौरान राष्ट्रीय महत्व के मुद्दों पर सार्थक बहस, चर्चा की जाएगी और फैसले लिए जाएंगे. इसके पूर्व संसद के मानसून सत्र से एक दिन पहले रविवार 19 जुलाई को संसद भवन एनेक्सी में सर्वदलीय बैठक जारी है, ब
Upendra Gupta
19 जुल॰2 मिनट पठन


भारत का पहला पुराविज्ञान फिल्म महोत्सव 'पृथ्वी 2026' 23 से 25 जुलाई तक लखनऊ में, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने किया ब्रोशर का लोकार्पण
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल Anandiben Patel ने शुक्रवार को भारत के पहले पुराविज्ञान फिल्म महोत्सव 'पृथ्वी 2026' की औपचारिक घोषणा करते हुए इसके आधिकारिक ब्रोशर का लोकार्पण किया। जन भवन, लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में Birbal Sahni Institute of Palaeosciences के निदेशक प्रो. महेश जी. ठक्कर, वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. बिनीता फर्त्याल तथा महोत्सव संयोजक डॉ. निमिष कपूर भी मौजूद रहे।
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (DST) के अधीन स्वायत्त संस्थान बीरबल साहनी पुराविज्ञान संस्थान द्वारा आयोजित यह
Rahul
5 जुल॰2 मिनट पठन


चक्रधरपुर के शहर के अन्दर पुलिया निर्माण में भारी अनियमितता, बालू की जगह स्टोन डस्ट से हो रहा है पुलिया की ढलाई, कमजोर पुलिया बनाकर हो रही बड़े हादसे की पलानिंग
चक्रधरपुर में शहर के अन्दर करोड़ों के पुलिया निर्माण कार्य में बालू की जगह स्टोन डस्ट इस्तेमाल करने का गंभीर मामला सामने आया है. इस मामले का किसी और ने नहीं बल्कि स्थानीय वार्ड पार्षद सपन मिस्त्री ने खुलासा कर सबको चौंका दिया है. सरकारी योजना के निर्माण में भ्रष्टाचार के घालमेल के इस मामले ने पुलिया निर्माण की गुणवत्ता की पोल खोल कर रख दी है.
मामला चक्रधरपुर के पुरानी बस्ती में बन रहे पुलिया निर्माण कार्य का है. सपन मिस्त्री ने मामले का खुलासा करते हुए ग्रामीण विकास विशेष प्रम
Rahul
2 जुल॰2 मिनट पठन


भाजपा जिला प्रभारी शैलेन्द्र सिंह पहुंचे चक्रधरपुर, प्रबुद्ध व्यक्तियों से मिल संगठन मजबूत करने की अपील
भाजपा के सांगठनिक जिला चक्रधरपुर में मंगलवार को जिला प्रभारी शैलेन्द्र सिंह का आगमन हुआ। इस दौरान जिला अध्यक्ष गुरु चरण नायक, डॉ. विजय सिंह गागराई तथा तीरथ जामुदा भी उपस्थित रहे।भेंटवार्ता के क्रम में भाजपा नेताओं ने गिरिराज सेना प्रमुख उमाशंकर गिरी से मुलाकात कर पार्टी संगठन को मजबूत बनाने में सहयोग करने की अपील की। वहीं उमाशंकर गिरी ने सभी अतिथियों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।मौके पर फुलनदेव गिरि, किशोर गोस्वामी, सुरेश साव, मुकेश साव, मिंटू साव, संजीव गिरि सहित अन्य
Rahul
30 जून1 मिनट पठन


विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का अनुमंडल पदाधिकारी ने किया निरीक्षण, मतदान केंद्रों और कंट्रोल रूम का लिया जायजा
विशेष गहन पुनरीक्षण SIR 2026 अभियान के तहत चक्रधरपुर अनुमंडल पदाधिकारी सह निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी श्रुति राजलक्ष्मी ने को चक्रधरपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मतदाता गणना प्रपत्र के वितरण कार्य की समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों और बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को अभियान को निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रभावी ढंग से पूरा करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
Rahul
30 जून1 मिनट पठन


राउरकेला रेलवे स्टेशन के पेड वेटिंग हॉल में जीएसटी पर सवाल! यात्री को पहले बिना जीएसटी रसीद दी, मांगने पर बदली गई पर्ची
राउरकेला रेलवे स्टेशन पर रेलवे की व्यवस्था से जुड़ी एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने स्टेशन परिसर में संचालित ठेका सेवाओं की पारदर्शिता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्लेटफार्म संख्या-1 पर मौजूद उच्च श्रेणी पेड वेटिंग हॉल में एक रेल यात्री से बैठने के लिए एक घंटे के 15 रुपये शुल्क लिया गया। लेकिन जब यात्री ने इसकी रसीद मांगी तो ठेका कंपनी की ओर से दी गई रसीद में जीएसटी नंबर का उल्लेख नहीं था। रेल यात्री ने जब जीएसटी नंबर वाली रसीद की मांग की तो ठेका कंपनी के कर्मचारियों ने बाद में
Rahul
29 जून2 मिनट पठन


स्टेशन आने वाले यात्रियों की बढ़ी परेशानी, शौचालय बंद होने से प्लेटफार्म-1 तक जाने को मजबूर लोग
राउरकेला रेलवे स्टेशन के द्वितीय प्रवेश पथ के पास मौजूद शौचालय पिछले कई महीनों से बंद पड़ा हुआ है। इसके कारण इस रास्ते से स्टेशन आने-जाने वाले रेल यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार द्वितीय प्रवेश पथ के पास टिकट केंद्र के नजदीक बने इस शौचालय का उपयोग यात्री पहले करते थे। लेकिन लंबे समय से बंद रहने के कारण अब यात्रियों को शौच के लिए सीढ़ी चढ़कर प्लेटफार्म संख्या-1 की ओर जाना पड़ रहा है। खासकर बुजुर्ग, महिला और दिव्यांग यात्रियों को इस
Rahul
29 जून1 मिनट पठन


दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का सफल समापन, विजेता एवं उपविजेता टीमों को किया गया पुरस्कृत
चक्रधरपुर प्रखंड के आसनतालिया पंचायत अंतर्गत मुरांगटांड स्कूल मैदान, इंदकाटा में आजाद हिंद क्लब, मुरांगटांड के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक समापन हुआ। प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में चक्रधरपुर नगर परिषद् अध्यक्ष सह झामुमो चक्रधरपुर प्रखंड अध्यक्ष सन्नी उरांव उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक प्रतिनिधि पीरू हेम्ब्रम एवं प्रदीप महतो शामिल हुए। इस प्रतियोगिता में क्षेत्र की कुल 32 टीमों ने भाग लेकर उत्कृष
Rahul
28 जून1 मिनट पठन


चाईबासा में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, उपायुक्त ने बच्चों को पिलाई पोलियो की दो बूंद
राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत रविवार को चाईबासा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यक्रम आयोजित कर अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त मनीष कुमार ने 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दो बूंद जीवनरक्षक खुराक पिलाकर अभियान की शुरुआत की।
कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुरेन, सिविल सर्जन डॉ. जूझार माझी, पोड़ाहाट-चक्रधरपुर अनुमंडल पदाधिकारी श्रुति राजलक्ष्मी तथा प्रशिक्षु भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी ईरा जोरवाल सहित स्वा
Rahul
28 जून1 मिनट पठन


टेकराहातु गांव में ग्रामीणों संग बाबूलाल मरांडी ने सुनी पीएम मोदी की 'मन की बात'
झारखंड के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने रविवार को पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा स्थित टेकराहातू गांव में ग्रामीणों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' को सुना। ग्रामीण क्षेत्र में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला-पुरुषों ने भाग लिया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, भाजपा नेता जेबी तुबिद, संजय पांडे, बड़ाकुंवर गागराई सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के बाद बाबूलाल मरांडी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी क
Rahul
28 जून1 मिनट पठन


35 साल की शानदार रेल सेवा के बाद भावुक विदाई, आखिरी सफर में मौर्या एक्सप्रेस चलाकर राउरकेला पहुंचे लोको पायलट बंधन ओराम
राउरकेला रेलवे रनिंग ब्रांच के अनुभवी ट्रेन चालक बंधन ओराम ने 35 वर्षों की गौरवपूर्ण सेवा के बाद आज रेलवे से सेवानिवृत्ति ले ली है। अपने लंबे कार्यकाल में उन्होंने पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ हजारों रेल यात्रियों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित की है। बंधन ओराम सिर्फ एक कुशल ट्रेन चालक ही नहीं, बल्कि एक बेहतरीन फुटबॉल खिलाड़ी के रूप में भी अपनी पहचान बना चुके हैं। उन्होंने चक्रधरपुर की प्रतिष्ठित SERSA फूटबाल टीम के साथ साथ दक्षिण पूर्व रेलवे टीम की ओर से भी कई फुटबॉल मुका
Rahul
27 जून1 मिनट पठन


बंडामुंडा रेलवे कॉलोनी की सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल, एक ही काम पर जुटे हुए हैं तीन एजेंसी समेत रेल सफाई कर्मी
रेलवे में भ्रष्टाचार पर रोक लगाने के लिए लगातार प्रयास किए जाने के दावों के बीच चक्रधरपुर रेल मंडल के बंडामुंडा में सफाई व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि रेलवे कॉलोनी और रेलवे जमीन पर बसे बाजार क्षेत्र की सफाई के लिए निकाले गए ठेके के बावजूद एक ही इलाके में कई स्तरों पर सफाई कार्य कराया जा रहा है, जिससे सरकारी धन के इस्तेमाल पर सवाल उठ रहे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, बंडामुंडा रेलवे कॉलोनी और रेलवे भूमि की साफ सफाई के लिए एनएचएम (नेशनल हे
Rahul
27 जून2 मिनट पठन


गोइलकेरा के कोतरोगढ़ा में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 50 पीस साल लकड़ी का बोटा जब्त
अवैध जंगल कटाई के खिलाफ वन विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में गुरुवार रात आनंदपुर वन विभाग की टीम ने गोइलकेरा प्रखंड के कोतरोगढ़ा गांव में छापेमारी कर लगभग 50 पीस साल लकड़ी का बोटा जब्त किया। जब्त लकड़ियों की अनुमानित कीमत करीब 2 लाख रुपये बताई जा रही है।
वन विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि कोतरोगढ़ा क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से अवैध रूप से जंगल की कटाई कर साल की लकड़ियों की तस्करी की जा रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए विभाग की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते
Rahul
27 जून1 मिनट पठन


अबुआ आवास योजना के लाभुक का गृह प्रवेश, उपायुक्त ने नए घर की सौंपी खुशियां
पश्चिमी सिंहभूम जिले में शनिवार को गृह प्रवेश दिवस के अवसर पर झारखंड सरकार की अबुआ आवास योजना के तहत एक लाभुक परिवार के नए घर में गृह प्रवेश कराया गया। सदर प्रखंड की मतकमहातु पंचायत स्थित मतकमहातु गांव में आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त मनीष कुमार ने लाभुक श्रीमती मेचो देवगम को उनके नवनिर्मित पक्के आवास का विधिवत गृह प्रवेश कराया।
इस मौके पर उपायुक्त ने लाभुक परिवार को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अबुआ आवास योजना आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद परिवारों को सम्मानजनक एवं सुरक्
Rahul
27 जून1 मिनट पठन


अवैध बालू परिवहन पर जिला खनन टास्क फोर्स की कार्रवाई, ट्रैक्टर जब्त
पश्चिमी सिंहभूम में अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ जिला खनन टास्क फोर्स का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में गोईलकेरा थाना क्षेत्र में औचक निरीक्षण के दौरान टीम ने अवैध बालू परिवहन करते एक ट्रैक्टर को जब्त किया।
गुप्त सूचना के आधार पर ग्राम आमझारन के समीप छापेमारी की गई, जहां एक महिंद्रा 475 DI ट्रैक्टर में बिना वैध परिवहन चालान के लगभग 100 घनफीट बालू ले जाया जा रहा था। जांच के दौरान आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर ट्रैक्टर को अवैध बालू सहित जब्त कर गोईलक
Rahul
27 जून1 मिनट पठन


मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान 30 जून से, हर पात्र नागरिक का नाम जोड़ने और अपात्रों का नाम हटाने के निर्देश
: पश्चिमी सिंहभूम जिले में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 का शुभारंभ 30 जून से किया जाएगा। इसकी तैयारियों को लेकर तदर्थ जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न प्रशासनिक अधिकारियों एवं सभी प्रखंडों के पदाधिकारियों ने भाग लिया।
बैठक में उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि अभियान का उद्देश्य प्रत्येक पात्र नागरिक का ना
Rahul
27 जून2 मिनट पठन
bottom of page

